Tej pratap yadav: 'मेरी जान को खतरा है...इनको छोड़ूंगा नहीं', तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा

Tej pratap yadav : तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि, 'मैं बिहार सरकार से मांग करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि मुझे लगता है कि मेरी जान को खतरा है। मैं उन 4-5 लोगों को नहीं छोड़ूंगा जिन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद की है

अपडेटेड Jun 23, 2025 पर 3:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tej Pratap yadav : तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

Tej pratap yadav  : बिहार में विधानसभा चुनाव के तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है पर अभी से ही सूबे में राजनीतिक उठापटक का जोर देखा जा रहा है। राज्य में सियासी समीकरण को हर कोई साधने में लगा है। भाजपा, जदयू से लेकर राजद तक हर खेमे में सियासी गहमागहमी का महौल साफ-साफ दिखाई दे रहा है। वहीं बिहार के इस सियासी गर्मी के बीच जिस एक नेता ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है, वो हैं तेज प्रताप यादव। परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद अब तेज प्रताप यादव ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं मोर्चा खोलने के साथ ही साथ उन्होंने अपनी जान का खतरा भी जताया है।

दिया ये बड़ा बयान

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा राजद और परिवार से निकाले जाने पर तेज प्रताप यादव ने सोमवार को बड़ा रिएक्शन दिया है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि, "मैं डरने वाला नहीं हूं...मैं परिस्थिति का सामना करूंगा। मैं उन 4-5 लोगों के नाम उजागर करूंगा जिन्होंने मेरे साथ ऐसा किया है।" उन्होंने आगे कहा कि, "बिहार की जनता ने देखा है कि राजद के चंद लोगों के कारण मुझे किस तरह पार्टी से बाहर किया गया है। जनता मेरे स्वभाव को जानती है। मेरे स्वभाव का फायदा उठाकर कुछ 4-5 लोगों ने ऐसा किया है। अब मैं न्याय मांगने जनता के बीच जाऊंगा। कोई भी अपनी निजी जिंदगी में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेगा। मैं न्यायालय से मदद मांगूंगा।"


'मेरी जान को खतरा..'

तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि, 'मैं बिहार सरकार से मांग करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि मुझे लगता है कि मेरी जान को खतरा है। मैं उन 4-5 लोगों को नहीं छोड़ूंगा जिन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद की है। इतना कुछ होने के बाद भी मैंने उन लोगों के नाम कभी उजागर नहीं किए जिन्होंने मेरे साथ ऐसा किया, साथ ही अपने माता-पिता का भी सम्मान करता हूं। बड़े भाई के नाते मैं तेजस्वी को हमेशा सीएम बनने का आशीर्वाद दूंगा और उन्हें पूरा समर्थन दूंगा।"

एक पोस्ट के बाद शुरु हुआ था विवाद

बता दें कि बीते महीने तेज प्रताप यादव को राजद और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। तेजप्रताप को लेकर ये विवाद तब शुरू हुआ जब उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने खुद को एक युवती के साथ रिश्ते में बताया। इस पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर साझा की और लिखा, "इस तस्वीर में दिखाई दे रही युवती अनुष्का यादव है। हम पिछले 12 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार में हैं।" इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और लोगों को तेज प्रताप के पूर्व वैवाहिक विवाद की याद आ गई, जिसने पहले भी काफी सुर्खियाँ बटोरी थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।