Tej Pratap Yadav: बिहार चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल में तूफाना आया हुआ है। कुछ दिनों पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं पार्टी से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप यादव ने पहला बार चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने के एक बाद एक कई पोस्ट किए है, और उसमें तमाम लोगों पर निशाना भी साधा है। यहीं नहीं तेप प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में जल्दी किसी साजिश को बेनकाब करने की भी बात कही है। इसके बाद बिहार के सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा होने लगी है कि आखिर वह किस साजिश को बेनकाब करने वाले हैं।
तेज प्रताप यादव अपने पहले पोस्ट में कहा कि, 'मेरे प्यारे मम्मी पापा... मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और। पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा।''
साजिश को बेनकाब करने की कही बात
वहीं अपने दूसरे पोस्ट में तेजप्रताप यादव ने कहा कि, 'मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे,कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नही।हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा।बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूँ,फिलहाल दूर हूँ लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा।मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना,जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी।'
एक पोस्ट के बाद बदले हालात
बता दें कि आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया है। राजद प्रमुख ने उनके गैर-जिम्मेदाराना आचरण और परिवार के मूल्यों का हवाला देते हुए उनके साथ अपने संबंध तोड़ने का भी फैसला किया। ये सब तेजप्रताप के एक पोस्ट के बाद हुआ, जब उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा गया था कि वह पिछले 12 सालों से अनुष्का यादव नाम की महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि तेज प्रताप ने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था और पोस्ट को हटा दिया।