Get App

Vande Bharat News: चुनाव से पहले पीएम मोदी का बिहार को तोहफा! पटना से गोरखपुर के बीच इस दिन से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानें डिटेल्स

Vande Bharat Express Train News: बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश को लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए भारतीय रेलवे गोरखपुर और पटना के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में पुष्टि की थी कि यह ट्रेन पटना पहुंचने से पहले बेतिया, नरकटियागंज और मुज़फ़्फ़रपुर से होकर गुजरेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 18, 2025 पर 3:22 PM
Vande Bharat News: चुनाव से पहले पीएम मोदी का बिहार को तोहफा! पटना से गोरखपुर के बीच इस दिन से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानें डिटेल्स
Vande Bharat Express Train: पटना जंक्शन से गोरखपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 20 जून से शुरू होगी

Patna-Gorakhpur Vande Bharat Express Train News: ​​बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार की राजधानी पटना और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर गोरखपुर के बीच अब यात्री 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन से सफर कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सीवान से बिहार चुनाव से पहले पटना और गोरखपुर के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार को मिलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस 16 कोच वाली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन होगी। यह ट्रेन पटना पहुंचने से पहले बेतिया, नरकटियागंज और मुज़फ़्फ़रपुर से होकर गुजरेगी।

नई वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलेगी, जिससे यात्रियों को बिहार और उत्तर प्रदेश के दो प्रसिद्ध शहरों के बीच आवागमन में मदद मिलेगी। 20 जून से गोरखपुर से बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर होते हुए पटना के लिए नई वंदे भारत ट्रेन चलेगी। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का पटना से गोरखपुर के बीच आठ स्टेशनों पर ठहराव की संभावना है। हालांकि, भारतीय रेलवे ने अभी तक नई वंदे भारत को लेकर समय डिलेट्स जानकारी नहीं दी है।

इन जिलों के लोगों को होगा फायदा

जानकारों का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से पटना के अलावा बिहार के मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज और बेतिया के यात्रियों के लिए बहुत फायदेमंद होगी। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि नई पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया और नरकटियागंज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन 400 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 5 घंटे में तय करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें