Bijwasan Chunav Result Updates: बिजवासन विधानसभा सीट पर बीजेपी को शानदार जीत मिली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही आम आदमी पार्टी से बीजेपी में गए कैलाश गहलोत को 64951 वोट मिले हैं और आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र भारद्वाज से 11276 मतों के अंतर से जीते हैं। सुरेंद्र भारद्वाज को 53675 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के देवेंद्र कुमार सेहरावत को 9409 वोट।
