दिल्ली चुनाव हारते ही AAP पर आई आफत! राजधानी में BJP ने 'ट्रिपल इंजन' सरकार बनाने की कवायद कर दी तेज

दिल्ली चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब बीजेपी की नजरें एमसीडी पर भी हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब एमसीडी में भी बीजेपी का पलड़ा भारी होगा। बता दें कि दिल्ली के सियासी रण में आम आदमी पार्टी (AAP) को पटखनी देकर 27 साल बाद भाजपा ने धमाकेदार वापसी की है

अपडेटेड Feb 15, 2025 पर 3:29 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली चुनाव के बाद AAP को एक और झटका

Delhi MCD : दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार को अभी कुछ ही दिन हुए हैं कि आम आदमी पार्टी को एक और तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। आप छोड़ने वाले पार्षदों का नाम अनीता बसोया, निखिल चपराना और धर्मवीर है। बता दें कि अनीता एंड्रयूज गंज, निखिल बदरपुर और धर्मवीर आरके पुरम के निगम पार्षद हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीनों पार्षदों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई है।

 


दिल्ली चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब बीजेपी की नजरें एमसीडी पर भी हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब एमसीडी में भी बीजेपी का पलड़ा भारी होगा। बता दें कि दिल्ली के सियासी रण में आम आदमी पार्टी (AAP) को पटखनी देकर 27 साल बाद भाजपी ने धमाकेदार वापसी की है। बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने 22 सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस का तो खाता भी नहीं खुला है।

बता दें कि दिल्ली में मार्च के अंत में मेयर का चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इस बार  बीजेपी का मेयर बनना तय माना जा रहा है। अभी तक आम आदमी पार्टी के एक दर्जन पार्षद बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के 8 विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। वहीं अब कई पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। राजधानी में चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब ऐसी भी खबर है कि, आप सरकार में बने दिल्ली सीएम आवास की भी जांच होने जा रही है। सीएम आवास को दिल्ली चुनाव में भाजपा ने बड़ा मुद्दा बनाया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।