Get App

Delhi Assembly Election Result: 'BJP को जीत के लिए बधाई', दिल्ली में AAP की करारी हार पर बोले अरविंद केजरीवाल

Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई है। इससे पहले लगातार दो बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐसी प्रचंड आंधी चली थी कि विपक्ष बनने के लिए किसी पार्टी को सीटें ही नहीं मिल पाई थी। अब इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ही नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट हार गए हैं

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 08, 2025 पर 2:55 PM
Delhi Assembly Election Result: 'BJP को जीत के लिए बधाई', दिल्ली में AAP की करारी हार पर बोले अरविंद केजरीवाल
दिल्ली में इस बार सिर्फ आम आदमी पार्टी को ही झटका नहीं लगा बल्कि अरविंद केजरीवाल को भी करारा झटका लगा है।

Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई है। इससे पहले लगातार दो बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐसी प्रचंड आंधी चली थी कि विपक्ष बनने के लिए किसी पार्टी को सीटें ही नहीं मिल पाई थी। अब इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिसके साथ लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। लोगों ने हमें जो 10 साल दिए; उसमें हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि के क्षेत्र में काम किया। अब लोगों ने जो फैसला हमें दिया है, उसके साथ हम न केवल रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, बल्कि जनता की सेवा करते रहेंगे। मैं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बहुत शानदार चुनाव लड़ने की बधाई देता हूं।"

Arvind Kejriwal गंवा बैठे खुद अपनी सीट

दिल्ली में इस बार सिर्फ आम आदमी पार्टी को ही झटका नहीं लगा बल्कि अरविंद केजरीवाल को भी करारा झटका लगा है। केजरीवाल ने इससे पहले वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 25,864 मतों से हराकर जीत हासिल की थी और अब इस बार उन्हें बीजेपी के प्रवेश सिंह ने 4 हजार के अंतर से हराया है।

केजरीवाल का पुराना वीडियो हो रहा वायरल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें