Get App

'अरविंद केजरीवाल ने ड्राइवर से कुचलने को कहा' प्रवेश वर्मा ने BJP के तीन कार्यकर्ताओं पर हमले का लगाया आरोप

प्रवेश वर्मा ने कहा, "जब AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लाल बहादुर सदन के पास घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे, तो नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लोग केजरीवाल से रोजगार आदि के बारे में सवाल पूछ रहे थे...जब विशाल, अभिषेक और रोहित नाम के तीन बेरोजगार निवासियों ने केजरीवाल से सवाल पूछने की कोशिश की

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2025 पर 8:50 PM
'अरविंद केजरीवाल ने ड्राइवर से कुचलने को कहा' प्रवेश वर्मा ने BJP के तीन कार्यकर्ताओं पर हमले का लगाया आरोप
'अरविंद केजरीवाल ने ड्राइवर से कुचलने को कहा' प्रवेश वर्मा ने BJP के तीन कार्यकर्ताओं पर हमले का लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल की कार पर हमला किया गया। इस पर BJP नेता प्रवेश वर्मा ने ये आरोप लगाया कि केजरीवाल की गाड़ी ने उनकी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को टक्कर मार दी, जब वह AAP प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार वर्मा ने दावा किया कि यह केजरीवाल ही थे, जिन्होंने कार ड्राइवर से उन्हें कुचलने के लिए कहा था।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार वर्मा ने कहा, "जब AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लाल बहादुर सदन के पास घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे, तो नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लोग केजरीवाल से रोजगार आदि के बारे में सवाल पूछ रहे थे...जब विशाल, अभिषेक और रोहित नाम के तीन बेरोजगार निवासियों ने केजरीवाल से सवाल पूछने की कोशिश की, तो पंजाब पुलिस ने उनकी पिटाई की और एक कार्यकर्ता का फोन तोड़ दिया।"

प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि केजरीवाल ने ड्राइवर को उन्हें कुचलने का इशारा किया।

उन्होंने कहा, "AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की कार ने तीन युवकों को टक्कर मार दी और कार के ड्राइवर ने तीनों युवकों को देखकर ब्रेक लगा दिए, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने ड्राइवर को उन्हें कुचलने का इशारा किया... वे घायल हो गए हैं... यह हत्या की कोशिश है और मैं पुलिस स्टेशन जा रहा हूं... तीनों युवक FIR दर्ज कराएंगे और हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया जाएगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें