Get App

Delhi Chunav 2025: अरविंद केजरीवाल पर हमला, चुनाव प्रचार के दौरान हुई घटना

Delhi Assembly Election 2025: ये हमला उस समय हुआ, जब वह आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान हमला किया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2025 पर 5:24 PM
Delhi Chunav 2025: अरविंद केजरीवाल पर हमला, चुनाव प्रचार के दौरान हुई घटना
Delhi Chunav 2025: अरविंद केजरीवाल पर हमला, चुनाव प्रचार के दौरान हुई घटना

दिल्ली से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को हमला हुआ। ये हमला उस समय हुआ, जब वह आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान हमला किया गया।

आम आदमी पार्टी ने X पर एक वीडिया पोस्ट किया। इसमें देखा गया कि अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर भीड़ से एक पत्थर फेंका जाता है, जो उनकी गाड़ी से ऊपर को निकल जाता है। AAP ने वीडियो के साथ लिखा, "हार के डर से बौखलाई BJP, अपने गुंडों से करवाया अरविंद केजरीवाल जी पर हमला!!"

AAP ने आरोप लगाया, "BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल जी पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें। बीजेपी वालों, तुम्हारे इस कायराना हमले से केजरीवाल जी डरने वाले नहीं हैं, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें