Delhi Election 2025: दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार (17 जनवरी) को आम आदमी पार्टी के पार्षद रवींद्र सोलंकी और नरेंद्र गिरसा भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। इसे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए एक झटका माना जा रहा है।