Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच राजधानी में यमुना के पानी पर काफी सियासत देखने को मिल रही है। यमुना के पानी पर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच खुली जंग देखने को मिल रही है। पानी पर हो रही सियासत के बीच चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनके इस दावे का सबूत मांगा कि हरियाणा राष्ट्रीय राजधानी की जलापूर्ति बाधित करने के लिए यमुना के पानी में "ज़हर" मिला रहा है।