Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 14, 2025 / 11:28 PM IST

Delhi Election 2025 Highlights: 'दिल्ली में BJP नेता खुलेआम सोने की चेन बांट रहे हैं': AAP प्रमुख केजरीवाल के आरोपों पर गरमाई सियासत, CM आतिशी ने कालकाजी से भरा पर्चा

Delhi Election 2025 Highlights: दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव का शेड्यूल जारी होते ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो गई है। राजनीतिक दल अब एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होंगे। जबकि आठ फरवरी को चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। लाइव अपडेट्स के लिए https://hindi.moneycontrol.com/ के साथ बने रहें

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Highlights: दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने हैं, जिसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। 2020 में 70 में से 62 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) अब लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है। AAP प्रमुख और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोल रहे हैं। केजरीव

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे
Delhi Election 2025 Live: दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे
JANUARY 14, 2025 / 4:23 PM IST

Delhi Election 2025 Live: रेल मंत्री ने केजरीवाल पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अरविंद केजरीवाल जी ने अभी दो-तीन दिन पहले शकूर बस्ती जाकर कहा था कि रेलवे ने इन झुग्गियों का टेंडर कर दिया है, लेकिन मैं साफ कर देता हूं कि उन्होंने झूठ कहा था। शकूर बस्ती के पास खाली पड़ी जमीन है, जिसे स्टेशन के ​हिसाब से विकसित किया जा रहा है।"

    JANUARY 14, 2025 / 4:05 PM IST

    Delhi Election 2025 Live: 'केजरीवाल को अपनी हार नजर आने लगी है'

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को अपनी हार नजर आने लगी है। वे अपनी हार की बौखलाहट और घबराहट में इस किस्म के बयान दे रहे हैं। बता दें AAP प्रमुख लगातार बीजेपी पर अलग-अलग आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को बीजेपी पर सोने की चेन मतदाताओं को बांटने का आरोप लगाया।

      JANUARY 14, 2025 / 3:18 PM IST

      Delhi Election 2025 Live: कांग्रेस ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना

      कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक पुराने बयान को लेकर मंगलवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि अब समझ आ गया है कि वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्गों के आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा हटाने और जातिगत जनगणना पर क्यों चुप रहते हैं।

      पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने केजरीवाल का एक पुराना वीडियो X पर साझा किया। इसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री यह कहते सुने जा सकते हैं कि जिसे एक बार आरक्षण मिल गया, उसे फिर नहीं मिलना चाहिए तथा वंचित वर्गों के समृद्ध लोगों को भी आरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

      रमेश ने कहा, "केजरीवाल जी को आरक्षण पर जरूर सुना जाए। अब समझ आया वह सरकारी रोजगार और सरकारी शिक्षा संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और अन्य पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर 50 प्रतिशत सीमा हटाने और जातिगत जनगणना पर क्यों चुप रहते हैं।"

        JANUARY 14, 2025 / 2:42 PM IST

        Delhi Election 2025 Live: बीजेपी ने आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं करने के लिए AAP की निंदा की

        भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली सरकार पर आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं करके और दिल्ली में मेडिकल सुविधाओं को मजबूत करने के वास्ते 2,400 करोड़ रुपये स्वीकार नहीं करके राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित करने का आरोप लगाया। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने राजनीतिक कारणों से आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को रोका।

        उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों ने आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया था, लेकिन आप ने अब तक इस योजना को लागू नहीं किया है जबकि दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद इसे लागू किया जा सकता था। भाजपा नेता ने दावा किया कि आप सरकार ने दिल्ली में चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक केंद्रीय योजना के तहत उसे आवंटित 2,400 करोड़ रुपये को ठुकरा दिया।

        आप सरकार ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने की मांग का यह कहकर विरोध किया कि वह मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है, जबकि केंद्र की योजना का लाभ लेने के इच्छुक लाभार्थियों के लिए कई प्रतिबंधात्मक पात्रता मानदंड हैं।

          JANUARY 14, 2025 / 2:17 PM IST

          Delhi Election 2025 Live: मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं करने के लिए बीजेपी को घेरा

          आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करने के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की और पार्टी के भीतर आंतरिक कलह का आरोप लगाया। सिंह ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी पर भी कटाक्ष किया और दावा किया कि उन पर शीर्ष पद के लिए विचार किए जाने की अटकलों को नकारने का दबाव था।

          आप की स्थिति को दोहराते हुए सिंह ने कहा कि हमारे लिए, अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं और दिल्ली के लिए उनका विजन खुद बोलता है। भाजपा ने अब तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, हालांकि इसके नेताओं ने पहले कहा था कि पार्टी सामूहिक नेतृत्व के तहत चुनाव लड़ेगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है, जिसमें आप को अपने शासन का भरोसा है, जबकि भाजपा का लक्ष्य राष्ट्रीय राजधानी में पैठ बनाना है।

            JANUARY 14, 2025 / 2:06 PM IST

            Delhi Election 2025 Live: राहुल गांधी ने दिल्ली के रिठाला में स्थानीय लोगों से की मुलाकात

            दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रिठाला के स्थानीय लोगों से मुलाकात की। राहुल गांधी रिठाला विधानसभा में मकर सक्रांति के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आगाज करते हुए प्रधानमंत्री मोदी तथा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया। गांधी ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक भी प्रधानमंत्री की तरह ही प्रचार-प्रसार तथा झूठे वादे करने की रणनीति पर अमल करते हैं।

              JANUARY 14, 2025 / 1:49 PM IST

              Delhi Election 2025 Live: पूर्व कांग्रेस नेता सुरेंद्र बलहारा AAP में शामिल

              दिल्ली चुनाव से पहले पूर्व कांग्रेस नेता सुरेंद्र बलहारा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पूर्व कांग्रेस नेता सुरेंद्र बलहारा ने AAP में शामिल होने पर कहा, "... 2017 में मैने चुनाव लड़ा, जिसमें करीब 350 वोटों से मैं रह गया था। किसी कारणवश AAP ने मुझे टिकट नहीं दिया था जिस वजह से मैंने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था। उस वक्त मेरे निवासियों ने मुझे भरपूर समर्थन दिया था। उन्होंने मुझे करीब 9,400 वोट दिए थे। मैं उनका धन्यवाद करता हूं। आज हमारी घर वापसी हुई है और मैं AAP का धन्यवाद करता हूं..."

                JANUARY 14, 2025 / 1:41 PM IST

                Delhi Election 2025 Live: केजरीवाल का दावा- आप को एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिलेगा

                आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धन और सोने की चेन बांट रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आप का ग्राफ बढ़ रहा है और उसे एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिलेगा।

                केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के पास आप को चुनौती देने के लिए दूरदृष्टि और नेतृत्व का अभाव है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "भाजपा ने अपने सभी हथियार डाल दिए हैं क्योंकि उसके पास कोई दृष्टिकोण और मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा नहीं है। उसके पास कुछ भी नहीं है।" भाजपा पर चुनाव में अनुचित तरीका अपनाने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि पार्टी वोट खरीदने के लिए जैकेट, जूते, साड़ियां, धन और यहां तक ​​कि सोने की चेन भी बांट रही है।

                  JANUARY 14, 2025 / 1:19 PM IST

                  Delhi Election 2025 Live: मनोज तिवारी का केजरीवाल पर बड़ा हमला

                  बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली ने अरविंद केजरीवाल को 3 बार वोट दिया है। अरविंद केजरीवाल ने शपथ ली थी कि मैं किसी पार्टी के साथ हाथ नहीं मिलाऊंगा। लेकिन दुनिया ने देखा है कि AAP ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया था। बीजेपी नेता ने कहा कि 2015 से 2020 तक इन्होंने बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी, गरीबों के राशन कार्ड बनने बंद हो गए। दिल्ली की हवाएं इतनी प्रदूषित हो गई कि लोगों की उम्र घटने लगी।

                  उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सभी वादें भूल गए... दिल्ली अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचारी चेहरे को पहचान चुकी है... हम दिल्ली के झुग्गी वालों को पक्का घर, कच्ची कॉलोनियों को अच्छी गलियां बनाकर देंगे... 5 फरवरी अरविंद केजरीवाल को अलविदा कहने का दिन है।

                    JANUARY 14, 2025 / 12:58 PM IST

                    Delhi Election 2025 Live: बीजेपी ने कांग्रेस-AAP को बताया 'छोटे मियां और बड़े मियां'

                    BJP नेता शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को कहा, "छोटे मियां और बड़े मियां के बीच लड़ाई कल से शुरू हो गई है। कुछ महीने पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हम साथ-साथ हैं गा रहे थे, और अब वे हम आपके हैं कौन गा रहे हैं... अगर कांग्रेस की लड़ाई केवल कांग्रेस को बचाने के लिए थी, तो अरविंद केजरीवाल, आप लोकसभा चुनाव में उनके साथ क्यों गए थे, क्या आप भी कांग्रेस को बचाना चाहते थे?... आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की राजनीति करने में एक जैसी हैं।"

                      JANUARY 14, 2025 / 12:40 PM IST

                      Delhi Election 2025 Live: केजरीवाल का आरोप- 'BJP नेता दिल्ली में खुलेआम सोने की चेन बांट रहे हैं'

                      दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी पर मतदाताओं को सोने की चेन बांटने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। केजरीवाल ने X पर लिखा, "गाली गलौज पार्टी वालों के पास बहुत बहुत पैसा हो गया है। अब इन्होंने अपने नेताओं को सोने की चेन बांटने को भेजी हैं। लेकिन इनके नेता बांट नहीं रहे। जो इनके दफ्तर में जाकर इनसे लड़ता है, उसको चुप करने के लिए उसे दे देते हैं। आपको भी चेन चाहिए तो आप भी इनके दफ्तार जाकर ले आइए। लेकिन अपना वोट मत बेचना। आपका वोट बेशकीमती है। आपका वोट आपका, आपके बच्चों का और देश का भविष्य तय करता है। जो पैसे और सोने की चैन दे रहा है, उसे किसी कीमत पर वोट मत देना। किसी को भी वोट दे देना लेकिन वोट खरीदने वाले को वोट मत देना।"

                        JANUARY 14, 2025 / 12:15 PM IST

                        Delhi Election 2025 Live: आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज होने पर भड़के केजरीवाल

                        दिल्ली की सीएम आतिशी पर केस दर्ज होने की खबरों पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने जोरदार हमला बोला है। केजरीवाल ने X पर लिखा, "इनके नेता खुलेआम पैसा बाँटते हैं, साड़ी, कंबल, सोने की चैन आदि बांटते हैं, फर्ज़ी वोट बनवाते हैं, फिर भी एक FIR तक दर्ज नहीं होती। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी जी के खिलाफ तुरंत FIR हो जाती है। आम आदमी पार्टी पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। इस सड़े गले सिस्टम को जनता के साथ मिलकर बदलना है, मिलकर साफ करना है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों उसी सड़े गले सिस्टम का हिस्सा हैं।"

                          JANUARY 14, 2025 / 11:50 AM IST

                          Delhi Election 2025 Live: सीएम आतिशी ने कालकाजी से भरा पर्चा

                          दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार अतिशी ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। आतिशी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र सोमवार को दाखिल नहीं कर सकीं। मुख्यमंत्री आतिशी ने गिरि नगर स्थित एक गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के साथ एक रोडशो किया और फिर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर रवाना हुईं। हालांकि, रोडशो में देरी होने के कारण वह नामांकन पत्र दाखिल किए बिना ही तीन बजे अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं के साथ निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलने के लिए आयोग के दफ्तर चली गईं। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र हर दिन दोपहर तीन बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं।

                            JANUARY 14, 2025 / 11:42 AM IST

                            Delhi Election 2025 Live: बीजेपी ने कांग्रेस-AAP को बताया एक

                            दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जहां-जहां चुनाव होते हैं राहुल गांधी बस झूठ बोलने का काम करते हैं। हर राज्य की जनता उन्हें नकार रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे के पूरक हैं... 6 महीने पहले मैंने अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी को गले मिलते, हाथ मिलाते हुए वोट मांगते हुए देखा है। दिल्ली की जनता इन्हें अच्छी तरह जानती है, सिर्फ एक वर्ग विशेष के वोट की इन दोनों को चिंता है जिसके लिए ये नूरा-कुश्ती लड़ रहे हैं।

                              JANUARY 14, 2025 / 11:27 AM IST

                              Delhi Election 2025 Live: कांग्रेस का केजरीवाल से सवाल- 'क्या शराब घोटाला देश बचाना था?'

                              कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने मंगलवार को कहा कि शराब घोटाला देश बचाना था?... अरविंद केजरीवाल का कोई एक काम बताएं जो उन्होंने अपने स्वार्थ के अलावा किया हो। उनकी हिम्मत नहीं है कि वे अपने ऊपर उठ रहे प्रश्नों में से एक का भी जवाब दें... कल राहुल गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया कि हम भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों को हराएंगे। केजरीवाल ने सोमवार को X पर लिखा, "आज राहुल गांधी जी दिल्ली आए। उन्होंने मुझे बहुत गालियाँ दीं। पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है, मेरी लड़ाई देश बचाने की है।"

                                JANUARY 14, 2025 / 10:56 AM IST

                                Delhi Election 2025 Live: दिल्ली CM आतिशी पर क्या है आरोप

                                रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के गोविंद पुरी में दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम आतिशि पर सरकारी गाड़ी चुनाव में इस्तेमाल करने का आरोप है। इसी को लेकर केस दर्ज हुआ है। आतिशी के खिलाफ एक रिटर्निंग ऑफिसर ने FIR दर्ज कराई है। सीएम पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है।

                                  JANUARY 14, 2025 / 10:46 AM IST

                                  Delhi Election 2025 Live: दिल्ली CM आतिशी के खिलाफ रिटर्निंग ऑफिसर ने दर्ज कराई FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

                                  दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी के खिलाफ रिटर्निंग ऑफिसर ने FIR दर्ज कराई है। सीएम पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। सीएम पर निजी कार्यालय के लिए सरकारी वाहन के प्रयोग का आरोप लगा है। फिलहाल, आम आदमी पार्टी या सीएम की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

                                    JANUARY 14, 2025 / 10:39 AM IST

                                    Delhi Election 2025 Live: बीजेपी का केजरीवाल और AAP पर हमला

                                    बीजेपी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को और उनकी पार्टी की मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू करना चाहिए। इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना लागू नहीं की जिससे लाखों लोगों को पक्के घर मिल सकते थे... निरंतर केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी भी लिखती रही कि अलग-अलग स्थानों पर PWD या दिल्ली सरकार ने जो झुग्गियां तोड़ी हैं उन्हें उन फ्लैट्स में ले जाकर बसाया जा सकता है... मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बने। जैसे ही दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी तो सभी योजनाएं लागू होंगी।

                                      JANUARY 14, 2025 / 10:30 AM IST

                                      Delhi Election 2025 Live: निर्वाचन आयोग ने अवझ ओझा का नाम दिल्ली की मतदाता सूची में ट्रांसफर करने की अनुमति दे दी

                                      आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पार्टी नेता अवध ओझा का नाम ग्रेटर नोएडा की मतदाता सूची से दिल्ली स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी है। अब वह पटपड़गंज विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। केजरीवाल के नेतृत्व में आप के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे के समाधान के लिए ईसीआई अधिकारियों से मुलाकात कर यह मामला उठाया था।

                                      केजरीवाल ने कहा, "अच्छी खबर यह है कि अवध ओझा का वोट ट्रांसफर हो जाएगा और आयोग ने उनका वोट स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है और वह नामांकन दाखिल कर सकेंगे।" इससे पहले दिन में केजरीवाल ने चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया और दावा किया कि ओझा ने अपना वोट ट्रांसफर करने के लिए आधिकारिक समय सीमा सात जनवरी को फॉर्म 8 भरा था। उन्होंने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पर अवैध रूप से समय सीमा को घटाकर छह जनवरी करने का भी आरोप लगाया था।

                                        JANUARY 14, 2025 / 9:58 AM IST

                                        Delhi Election 2025 Live: कांग्रेस की योजनाओं का लोगों ने किया स्वागत

                                        कांग्रेस द्वारा सत्ता में आने पर सभी महिलाओं को 2,500 रुपये देने के वादे का स्वागत करते हुए सीलमपुर की रहने वाली एक महिला सादिया ने कहा, "इससे राष्ट्रीय राजधानी की महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकेगा।" उन्होंने कहा, "हमें लगता है कि aap ने जो वादा किया था, वह उसे पूरा करने और क्षेत्र के विकास में विफल रही। कांग्रेस जब सत्ता में थी तो विकास कार्य किये थे। हालांकि उनके पास शीला दीक्षित जैसा कोई नेता नहीं है, फिर भी हमें लगता है कि वे दिल्ली को बेहतर तरीके से चलाएंगे।"

                                          JANUARY 14, 2025 / 9:30 AM IST

                                          Delhi Election 2025 Live: आज 12 बजे बड़ी घोषणा करेंगे अरविंद केजरीवाल

                                          आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज कोई बड़ा ऐलान करने वाले हैं। केजरीवाल ने मंगलवार (14 जनवरी) सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "आज 12 बजे, एक बड़ी घोषणा।" दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव का शेड्यूल जारी होते ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो गई है। राजनीतिक दल अब एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं।

                                            JANUARY 14, 2025 / 8:51 AM IST

                                            Delhi Election 2025 Live: चुनाव से पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों के मन में पानी की समस्या और अधूरे वादे हावी

                                            कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सीलमपुर रैली में शामिल हुए लोगों ने इलाके में अनियमित जल आपूर्ति सहित निगम व्यवस्था को लेकर असंतोष जताया। राहुल गांधी ने सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में रैली निकाली और उस समय की याद दिलाई जब शहर पर शीला दीक्षित का शासन था। दिल्ली में चुनाव से पहले राहुल की पहली रैली उस इलाके में हुई, जो 2020 में सांप्रदायिक हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित था। दंगों में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

                                            बाबरपुर के रहने वाले अमान खान ने गंदे पानी की शिकायत करते हुए कहा, "आम आदमी पार्टी (आप) का दावा है कि वह दिल्ली के लोगों को साफ पानी की आपूर्ति कर रही है लेकिन इस क्षेत्र के लोग बाजार से पानी खरीदने को मजबूर हैं।" जाफराबाद के जैकेट बाजार में काम करने वाले हजरत अली और मोहम्मद फैजी ने कहा कि उन्होंने राहुल की रैली में भाग लेने के लिए आधे दिन की छुट्टी ले ली।

                                            फैजी ने कहा, "हालांकि सरकार मुफ्त बिजली दे रही है लेकिन पानी की गुणवत्ता हमारे लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। हम हर दिन बाजार से पानी खरीदते हैं।" उन्होंने AAP के बारे में कहा, "हमने पार्टी को दो मौके दिए लेकिन अब हमें लगता है कि इस बार कांग्रेस को मौका दिया जाना चाहिए।"

                                            फैजी ने कहा कि सीलमपुर निर्वाचन क्षेत्र से अब कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल रहमान को विकास कार्यों में सक्रिय होने के बावजूद AAP ने धोखा दिया। पिछले चुनाव में रहमान ने आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीते थे। रैली में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या आप सत्ता में नहीं आती हैं तो उन्हें शहर में शांति की उम्मीद है।

                                              JANUARY 14, 2025 / 8:14 AM IST

                                              Delhi Election 2025 Live: प्रवेश वर्मा पर पैसे बांटने, रोजगार शिविर लगाने के आरोपों की दिल्ली पुलिस जांच करेगी

                                              नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) ने आम आदमी पार्टी (आप) और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर लगाये गए आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों की जांच के लिए मामले को पुलिस को भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि आप के कानूनी प्रकोष्ठ और केजरीवाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों में 'हर घर नौकरी' अभियान के तहत लोगों का पंजीकरण करने वास्ते रोजगार शिविर लगाने और भाजपा व वर्मा द्वारा 1100 रुपये बांटे जाने का आरोप लगाया है।

                                              निर्वाचन अधिकारियों ने अलग-अलग रिपोर्ट में कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जांच के लिए गठित उड़न दस्तों को कोई शिविर या पर्चे नहीं मिले, जैसा कि आप ने आरोप लगाया है। नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को सौंपी गई कार्रवाई रिपोर्ट में कहा है कि पुलिस अधिकारियों को रोजगार शिविर लगाने और 1100 रुपये बांटने के आरोपों की जांच करने और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।

                                              इसमें यह भी कहा गया कि 15 जनवरी को रोजगार शिविर आयोजित करने के विरुद्ध निवारक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। केजरीवाल, वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं।

                                                JANUARY 14, 2025 / 7:43 AM IST

                                                Delhi Election 2025 Live: केजरीवाल पर राहुल गांधी का जोरदार हमला

                                                कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार (13 जनवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आगाज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक भी प्रधानमंत्री की तरह ही प्रचार-प्रसार तथा झूठे वादे करने की रणनीति पर अमल करते हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केजरीवाल दोनों चाहते हैं कि पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों को भागीदारी नहीं मिले, इसलिए वे जाति जनगणना पर खामोश हैं।

                                                  JANUARY 14, 2025 / 7:38 AM IST

                                                  Delhi Election 2025 Live: केजरीवाल ने राहुल गांधी पर उन्हें गालियां देने का आरोप लगाया

                                                  आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वह देश को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। सीलमपुर इलाके में कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने केजरीवाल पर हमला किया था, जिसके कुछ देर बाद ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह प्रतिक्रिया दी। केजरीवाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर उन्हें गालियां देने का आरोप लगाया, लेकिन कहा कि वह उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। केजरीवाल ने एक X पोस्ट में लिखा, "आज राहुल गांधी जी दिल्ली आए। उन्होंने मुझे बहुत गालियाँ दीं। पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है, मेरी लड़ाई देश बचाने की है।"

                                                    JANUARY 14, 2025 / 7:31 AM IST

                                                    Delhi Election 2025 Live: आतिशी आज दाखिल करेंगी नामांकन

                                                    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र सोमवार को दाखिल नहीं कर सकीं। मुख्यमंत्री आतिशी ने गिरि नगर स्थित एक गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के साथ एक रोडशो किया और फिर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर रवाना हुईं।

                                                    हालांकि, रोडशो में देरी होने के कारण वह नामांकन पत्र दाखिल किए बिना ही अपराह्न तीन बजे अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं के साथ निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलने के लिए आयोग के दफ्तर चली गईं। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र हर दिन दोपहर तीन बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। आतिशी अब मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

                                                      JANUARY 14, 2025 / 7:23 AM IST

                                                      Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर हमला

                                                      दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने हैं, जिसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। 2020 में 70 में से 62 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) अब लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है। AAP प्रमुख और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोल रहे हैं। केजरीवाल ने शाह को झुग्गीवासियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने और उन्हें आवास की गारंटी देने की चुनौती दी है। यहां तक ​​कि उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी हुईं तो वह आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

                                                        JANUARY 14, 2025 / 7:16 AM IST

                                                        Delhi Election 2025 Live: दिल्ली में सियासी सरगर्मी तेज

                                                        दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव का शेड्यूल जारी होते ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो गई है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होंगे। जबकि आठ फरवरी को परिणाम घोषित होंगे। दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है।

                                                          JANUARY 14, 2025 / 7:14 AM IST

                                                          मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है