Get App

Delhi Election Result: उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा - जी भर के लड़ो.. खत्म कर दो एक दूसरे को...'

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बंपर बढ़त बना ली है। आम आदमी पार्टी का पत्ता साफ होता हुआ नजर आ रहा है। इस बीच इसकी प्रतिक्रिया जम्मू-कश्मीर से आई है। जम्मू – कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2025 पर 11:53 AM
Delhi Election Result: उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा - जी भर के लड़ो.. खत्म कर दो एक दूसरे को...'
Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनावों शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बड़ी जीत मिलती हुई दिखाई दे रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी बंपर बढ़त बनाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी की पत्ता साफ होता हुआ नजर आ रहा है। इस बीच जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस पर जबरदस्त तंज कसा है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की आंतरिक कलह की भी कलई खोल दी है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों इस गठबंधन का हिस्सा हैं। लेकिन दिल्ली में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्लाह ने दिल्ली चुनाव के रुझानों पर तंज कसा है। उन्होंने एक ऋषि का वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने एक मीम शेयर करते हुए लिखा जी भर के लड़ो.. समाप्त कर दो एक दूसरे को।

उमर अब्दुल्ला की पार्टी गठबंधन का है हिस्सा

बता दें कि उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। उनका यह ट्वीट एक संदेश भी है और तंज भी है कि दिल्ली चुनाव में विपक्षी एकता को बनाए रखना चाहिए था। लेकिन फिलहाल दिल्ली में गठबंधन की स्थिति और अब चुनाव परिणाम तस्वीर अलग कहानी बयां कर रही है। इधर यह एक बड़ा फैक्टर है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलग-अलग चुनाव लड़ने से बीजेपी को फायद मिल रहा है। दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54 फीसदी वोटिंग हुई थी। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया। दोपहर 12 बजे तक दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, यह साफ हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें