Get App

Delhi Election Results: चार मुस्लिम विधायक पहुंचे दिल्ली विधानसभा, जानें- किसे कहां से मिली जीत

Delhi Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवेश वर्मा और तरविंदर सिंह मारवाह सबसे बड़ा उलटफेर करने वाले नेता के रूप में उभरे हैं। दोनों ने नई दिल्ली और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को हरा दिया है

Edited By: Akhileshअपडेटेड Feb 08, 2025 पर 11:11 PM
Delhi Election Results: चार मुस्लिम विधायक पहुंचे दिल्ली विधानसभा, जानें- किसे कहां से मिली जीत
Delhi Election Results 2025: दिल्ली में मुस्लिम बाहुल्य मानी जाने वाली 6 में से 5 सीटों पर AAP उम्मीदवारों को जीत मिली है

Delhi Election Results 2025: दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) की कथित निष्क्रियता से मुस्लिम समुदाय नाराज बताया जा रहा था। लेकिन इन दिल्ली विधानसभा चुनाव में उसने झाड़ू को ही प्राथमिकता दी। सभी 70 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में मुस्लिम बाहुल्य मानी जाने वाली छह में से पांच सीटों पर AAP के उम्मीदवारों को सफलता मिली है। AAP को मुस्तफाबाद सीट पर हार का सामना करना पड़ा है, जहां पिछली बार उसके उम्मीदवार हाजी युनूस ने जीत हासिल की थी। इस बार चार मुस्लिम विधायक जीते हैं। जबकि पिछली बार पांच मुस्लिम विधायक विधानसभा पहुंचे थे।

दिल्ली में छह विधानसभा सीटें सीलमपुर, मुस्तफाबाद, मटिया महल, बल्लीमारान, ओखला और बाबरपुर मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती हैं। चुनाव से पहले यह आशंका व्यक्त की जा रही थी कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के 2020 के दंगे, कोरोना महामारी के दौरान उपजे तब्लीगी जमात के मुद्दे और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की कथित चुप्पी को लेकर मुस्लिम मतदाताओं में AAP को लेकर नाराज़गी है।

लेकिन चुनावी नतीजों के मुताबिक, मुस्लिम बहुल सीटों पर अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली AAP के उम्मीदवार ही समुदाय की पहली पसंद रहे। आम आदमी पार्टी के एक नेता ने पीटीआई को बताया कि दिल्ली में रणनीतिक तरीके से मतदान होता है। सभी वर्ग इस तरह से वोट देते हैं जिसमें मुस्लिम भी शामिल हैं। उन्होंने एआईएमआईएम को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उसके दोनों उम्मीदवार ऐसे थे जिनसे लोग अपने मोहल्लों का काम नहीं करा सकते थे।

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने दो सीटों ओखला से शिफा-उर-रहमान और मुस्तफाबाद से ताहिर हुसैन को उतारा था। दोनों ही उम्मीदवार दिल्ली में हुए दंगों के मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जेल में बंद हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें