Rekha Gupta : पहली बार विधायक और अब बन गईं CM...जानें कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Delhi New CM Rekha Gupta : रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। उनका राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ था। छात्र राजनीति में रहते हुए वे दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव चुनी गई थीं

अपडेटेड Feb 19, 2025 पर 10:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखी गुप्ता अगली मुख्यमंत्री होंगी

Rekha Gupta : दिल्ली में बीजेपी ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई है। दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता अब राजधानी की अगली मुख्यमंत्री होंगी। अब गुरुवार को रामलीला मैदान में वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। बता दें कि रेखा गुप्ता,  दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ी हुईं हैं और अब दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और अतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

कौन हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। उनका राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ था। छात्र राजनीति में रहते हुए वे दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव चुनी गई थीं। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जुलाना में हुआ था, लेकिन उनके पिता की नौकरी के कारण उनका परिवार दिल्ली आ गया था। दिल्ली में वैश्य समुदाय की संख्या बहुत ज्यादा है, और बीजेपी का कोर वोट बैंक भी यही समुदाय है। इस समय देश में बीजेपी की कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है, ऐसे में रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी महिलाओं को एक अच्छा संदेश दिया है।


ये रही बड़ी वजह

बता दें कि देश के 13 राज्यों में बीजेपी की सरकार है और किसी भी राज्य में बीजेपी की कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है। केवल राजस्थान में दिया कुमारी एक महिला उपमुख्यमंत्री हैं।  पचास साल की रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में हुआ था। उनके पिता भारतीय स्टेट बैंक में मैनेजर थे। नौकरी की वजह से उनका परिवार 1976 में दिल्ली आ गया था, तब रेखा की उम्र सिर्फ दो साल थी। रेखा ने अपनी पढ़ाई भी दिल्ली में की है और उन्होंने वकालत की पढ़ाई की है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में बीजेपी 48 सीटों पर जीत दर्ज की। पिछले एक दशक से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।