Gandhi Nagar Chunav Result: दिल्ली के अगली विधानसभा की तस्वीर आज साफ हो गई कि बीजेपी ने लंबे समय बाद सत्ता में वापसी की है। यहां की 70 सीटों में से एक गांधी नगर से आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी, बीजेपी के टिकट पर अरविंदर सिंह लवली और कांग्रेस के कमल अरोड़ा मैदान में थे। शुरुआती बढ़त के बाद अब आम आदमी पार्टी पीछे हो गई और बीजेपी आगे निकल गई। अरविंदर सिंह लवली शुरुआत में 6600 मतों से अधिक पीछे चल रहे थे और आखिरी में 12748 मतों के अंतर से जीत हासिल की। बीजेपी के अरविंदर सिंह लवली को 56858 वोट, आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी को 44110 वोट और कांग्रेस के कमल अरोड़ा को 3453 वोट मिले।
