Kalkaji Chunav Result Updates: कालकाजी सीट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और बीजेपी के रमेश बिधूड़ी के बीच कांटे की टक्कर रही। पहले आतिशी पीछे थीं, फिर आगे हो गईं और फिर पीछे हो गईं लेकिन आखिरकार उन्होंने जीत हासिल कर ही ली। एक बार दोनों के बीच का फासला 3200 मतों से अधिक पहुंच गया था लेकिन आखिरकार सामने आया कि दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी पर कालकाजी का आशीर्वाद बना हुआ है। वह 3521 मतों के अंतर से जीती हैं। आतिशी को 52154 वोट, रमेश बिधूड़ी को 48633 वोट और अल्का लांबा को 4392 वोट मिले हैं।
