Get App

karawal Nagar Results: करावल नगर से BJP के कपिल मिश्रा जीते, AAP उम्मीदवार को 23,355 वोटों से हराया

Karawal Nagar vidhansabha Result Live: दिल्ली की करावल नगर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस हाई प्रोफाइल सीट पर 5 फरवरी 2025 को मतदान हुआ था। पिछले चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मोहन सिंह बिष्ट को जीत मिली थी। हालांकि इस बार BJP ने इस सीट पर मोहन सिंह बिष्ट की जगह कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने मनोज कुमार त्यागी पर दांव खेला है। यहां देखे लाइव नतीजे

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 08, 2025 पर 3:06 PM
karawal Nagar Results: करावल नगर से BJP के कपिल मिश्रा जीते, AAP उम्मीदवार को 23,355 वोटों से हराया
karawal Nagar vidhansabha Result Live: पिछले विधानसभा चुनाव में BJP को करावल नगर से जीत मिली थी

Karawal Nagar vidhansabha Result Live: दिल्ली की करावल नगर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस हाई प्रोफाइल सीट पर 5 फरवरी 2025 को मतदान हुआ था। पिछले चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मोहन सिंह बिष्ट को जीत मिली थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को चुनाव हराया था। हालांकि इस बार BJP ने इस सीट पर मोहन सिंह बिष्ट की जगह कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने मनोज कुमार त्यागी पर दांव खेला है। जबकि कांग्रेस ने डॉ पी के मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है।

इस बार करावल नगर विधानसभा सीट से किस पार्टी का उम्मीदवार आगे है और कौन पीछे। यहां देखे लाइव नतीजे-

पार्टी प्रमुख उम्मीदवार (करावल नगर) कुल वोट
भारतीय जनता पार्टी (BJP) कपिल मिश्रा 107367 (+ 23355)
आम आदमी पार्टी (AAP) मनोज कुमार त्यागी 84012
कांग्रेस डॉ पी के मिश्रा  3921

दोपहर 3 बजे

Karawal Nagar vidhansabha Result Live:  कपिल मिश्रा 23,355 वोटों से जीत

करावल नगर विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी के कपिल मिश्रा ने इस सीट को 23,355 वोटों से जीत लिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार त्यागी को चुनाव हराया है। कपिल मिश्रा को कुल 107367 वोट मिले। वहीं मनोज त्यागी को 84012 वोट मिले हैं। कांग्रेस के डॉ पीके मिश्रा 3921 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें