Get App

New Delhi Result Highlights: नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल का पत्ता साफ, बीजेपी के प्रवेश ने मारी बाजी

New Delhi Result Highlights: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी के चेहरा और संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार गए हैं। बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने उन्हें हरा दिया है। केजरीवाल को 3850 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। शुरुआती रुझानों में ही केजरीवाल पीछे हो गए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2025 पर 2:09 PM
New Delhi Result Highlights: नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल का पत्ता साफ, बीजेपी के प्रवेश ने मारी बाजी
New Delhi Result Live: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को पटखनी दे दी है।

01.20 PM

New Delhi Chunav Result Live: यह जीत दिल्ली की जनता और पीएम मोदी की जीत है – प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी को बंपर जीत मिली है। इस बीच बीजेपी के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि नई सरकार जो बन रही है, ये प्रधानमंत्री के विजन को लेकर दिल्ली में आएगी। मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जीत है, दिल्ली की जनता की जीत है।

01.10 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें