Shakur Basti Chunav Result: जेल से छूटे लेकिन जनता की अदालत में लगातार तीन बार के विधायक सत्येंद्र जैन को राहत नहीं मिली। बीजेपी के करनैल सिंह ने उन्हें 20998 मतों से हराया है। करनैल सिंह को 56869 वोट मिले हैं जबकि आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन के 35871 वोट और कांग्रेस के सतीश कुमार लूथड़ा को 5784 वोट मिले हैं।
