Get App

शीला दीक्षित को हराने वाले अरविंद केजरीवाल को करारी मात, परवेश वर्मा पहले ही लोकसभा चुनाव में बना चुके हैं रिकॉर्ड

Who is Parvesh Verma who defeated Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने कभी तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को करारी शिकस्त दी थी और अब आज करीब 12 साल बाद बीजेपी के परवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को शॉक दे दिया। हालांकि परवेश वर्मा का परिचय इतना भर ही नहीं है बल्कि वह इससे कहीं बड़ी शख्सियत के मालिक हैं

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 08, 2025 पर 4:46 PM
शीला दीक्षित को हराने वाले अरविंद केजरीवाल को करारी मात, परवेश वर्मा पहले ही लोकसभा चुनाव में बना चुके हैं रिकॉर्ड
48 वर्षीय परवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।

Who is Parvesh Verma who defeated Arvind Kejriwal: जिस आम आदमी पार्टी की आंधी में पिछले दो विधानसभा में किसी पार्टी को विपक्ष बनने लायक सीटें नहीं मिली थी, उसे बीजेपी ने इस बार 2025 के विधानसभा के चुनाव में करारी मात दी है। न सिर्फ आम आदमी पार्टी के हाथों से दिल्ली की सत्ता फिसली है बल्कि इसके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट हार गए। अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 25,864 मतों से हराकर जीत हासिल की थी और अब पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे परवेश वर्मा ने 4089 मतों से मात दी है।

दिल्ली के पूर्व सीएम के बेटे हैं Parvesh Verma

48 वर्षीय परवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उनके चाचा आजाद सिंह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर थे और 2013 के विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी के टिकट पर मुंडका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। परवेश वर्मा ने आरके पुरम के दिल्ली पब्लिक स्कूल और किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया। उनकी शादी पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के बीजेना नेता विक्रम वर्मा की बेटी स्वाति सिंह से हुआ है।

संपत्ति की बात करें तो उन्होंने अपने पास 77.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 12.19 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है। उनकी पत्नी के पास 17.53 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 6.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उन्होंने 2.2 लाख रुपये का कैश बैलेंस दिखाया। इसके अलावा उनके पास तीन कारें हैं - एक 9 लाख रुपये की टोयोटा फॉर्च्यूनर, एक 36 लाख रुपये की टोयोटा इनोवा और एक 11.77 लाख रुपये की एक्सयूवी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें