Get App

Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, और तमिलनाडु चुनाव का एग्जिट पोल कब और कहां देंखें?

Exit Poll Results 2026: अक्सर लोग ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में भ्रमित हो जाते हैं। ओपिनियन पोल चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले या शुरुआती दौर में किया जाता है। यह जनता की राय पर आधारित होता है। एग्जिट पोल मतदान केंद्र से बाहर निकलने वाले मतदाताओं के वास्तविक मतदान व्यवहार पर आधारित होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2026 पर 6:17 PM
Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, और तमिलनाडु चुनाव का एग्जिट पोल कब और कहां देंखें?
Exit poll 2026: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, और तमिलनाडु चुनाव का एग्जिट पोल कब और कहां देंखें? (IMAGE- AI)

भारत के चार महत्वपूर्ण राज्यों केरल, असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनावी घमासान अब खत्म होने को है। 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण की वोटिंग का शोर थमने के साथ ही अब सबकी दिलचस्पी 29 अप्रैल की शाम पर है। इसी दिन पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान संपन्न होते ही एग्जिट पोल्स के नतीजे सार्वजनिक किए जाएंगे।

केरल और तमिलनाडु में वोटिंग के बावजूद क्यों है खामोशी?

असम, केरल और तमिलनाडु में मतदान की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक वहां का कोई भी रुझान सामने नहीं आया है। इसका कारण कोई तकनीकी देरी नही बल्कि चुनाव आयोग का सख्त कानूनी ढांचा है। चुनाव आयोग का नियम है कि जब तक देश के किसी भी हिस्से में मतदान चल रहा हो, तब तक किसी भी राज्य का एग्जिट पोल जारी नहीं किया जा सकता। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी एक राज्य के अनुमानित नतीजों का असर दूसरे राज्य (जहां मतदान होना बाकी है) के मतदाताओं के व्यवहार पर न पड़े। उदाहरण के लिए, 29 अप्रैल को कोलकाता में वोट डालने जाने वाले मतदाता के मन में चेन्नई या गुवाहाटी के रुझानों का कोई प्रभाव नहीं होना चाहिए।

क्या कहता है कानून? (Representation of the People Act, 1951)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें