Richest Candidate in Tamil Nadu elections: लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन की पत्नी लीमा रोज AIADMK की तरफ से तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने सोमवार (6 अप्रैल) को लालगुडी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, वह तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लीमा रोज सिर्फ छठी क्लास तक पढ़ी हैं।
