Get App

PM Modi Visit Assam: पीएम मोदी ने असम के चाय बागान का किया दौरा! महिला मजदूरों के साथ तोड़ी पत्तियां, सेल्फी भी ली

PM Modi Visits Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (1 अप्रैल) को असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया। इस दौरान बागान में चाय की पत्तियां तोड़ने का काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। इसके अलावा महिला मजदूरों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने सेल्फी भी ली

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 1:09 PM
PM Modi Visit Assam: पीएम मोदी ने असम के चाय बागान का किया दौरा! महिला मजदूरों के साथ तोड़ी पत्तियां, सेल्फी भी ली
PM Modi Visits Assam: असम के चाय बागान में काम कर रही महिला मजदूरों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत की

PM Modi Visits Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (1 अप्रैल 2026) को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया। इस दौरान वहां काम कर रहीं महिला श्रमिकों से बातचीत की। उन्होंने चाय को 'असम की आत्मा बताया। चाय बागान में काम कर रही महिला मजदूरों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने सेल्फी भी ली। PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस दौरे की तस्वीरें शेयर की है। पीएम मोदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए राज्य के एक दिवसीय दौरे पर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने 'मनोहारी टी इस्टेट' का दौरा करने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉरम X पर कहा, "हम हर चाय जनजाति परिवार के प्रयासों पर अत्यंत गर्व महसूस करते हैं। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने असम के गौरव को बढ़ाया है।" PM मोदी को महिलाओं के एक समूह के साथ चाय की पत्तियां तोड़ते हुए भी देखा गया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट में कहा, "चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाओं ने अपनी संस्कृति के बारे में बात की और अंत में एक सेल्फी भी ली!" प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि ये डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान की कुछ झलकियां हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें