Get App

Punjab Polls 2027: बीजेपी के पंजाब चुनाव घोषणापत्र पैनल में शामिल हुए दिग्गज चेहरे, जानिए नई टीम का पूरा हाल

Punjab Polls 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने चुनावी रणनीति के तहत दो अहम समितियों का गठन किया है। पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना को 13 सदस्यीय चुनावी घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस टीम में राघव चड्ढा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, मनप्रीत सिंह बादल, अश्विनी शर्मा, सोम प्रकाश और एचएस फूलका जैसे दिग्गज चेहरे शामिल हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 9:59 AM
Punjab Polls 2027: बीजेपी के पंजाब चुनाव घोषणापत्र पैनल में शामिल हुए दिग्गज चेहरे, जानिए नई टीम का पूरा हाल
Punjab Polls 2027: पूर्व पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ को 14 सदस्यीय आरोपपत्र (चार्जशीट) समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है

Punjab Polls 2027: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने रविवार को दो अहम समितियों का गठन किया। इनमें राज्य घोषणापत्र समिति (State Manifesto Committee) और राज्य आरोपपत्र समिति (State Chargesheet Committee) शामिल हैं। इन समितियों के जरिए बीजेपी ने चुनाव से पहले अपनी नीतिगत प्राथमिकताओं और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ राजनीतिक अभियान की रूपरेखा तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

बीजेपी की ओर से गठित 13 सदस्यीय घोषणापत्र समिति की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना करेंगे। इस समिति को पंजाब के लिए पार्टी का दृष्टिकोण और चुनावी रोडमैप तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। समिति में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा पंजाब की राजनीति से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है।

वहीं, 14 सदस्यीय आरोपपत्र समिति की कमान पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को सौंपी गई है। यह समिति राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार के कथित कामकाज और नाकामियों को सामने रखते हुए आरोपपत्र तैयार करेगी। बीजेपी का उद्देश्य इस समिति के जरिए चुनाव से पहले AAP सरकार के खिलाफ अपने राजनीतिक आरोपों और मुद्दों को व्यवस्थित तरीके से सामने लाना है।

अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में बनेगी बीजेपी की घोषणापत्र समिति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें