Get App

West Bengal Election Voting 2026: 'BJP ऐतिहासिक जीत के साथ...'; बंगाल चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान

West Bengal Election Voting 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (29 अप्रैल) को कहा कि पश्चिम बंगाल में लोग बिना किसी डर के वोट डाल रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत का दावा किया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 3:28 PM
West Bengal Election Voting 2026: 'BJP ऐतिहासिक जीत के साथ...'; बंगाल चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान
West Bengal Election Voting 2026: पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में लोग बिना किसी डर के वोट डाल रहे है

West Bengal Election Voting 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बीच बुधवार (29 अप्रैल) को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाएगी। पश्चिम बंगाल में 142 विधानसभा सीट के लिए दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने हरदोई के मल्लावां में 'गंगा एक्सप्रेसवे' के उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ समय पहले जब बिहार में विधानसभा चुनाव हुए तो BJP और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने प्रचंड जीत दर्ज की और एक इतिहास रच दिया था।

उन्होंने कहा, "अभी कल ही गुजरात में महानगरपालिका, नगर पालिका, जिला पंचायत, नगर पंचायत, तहसील पंचायत इन सब के चुनाव के नतीजे आए हैं और आप मेरे उत्तर प्रदेश वासियों को खुशी होगी कि 80 से 85 प्रतिशत नगर पालिकाओं और पंचायतों में BJP ने जीत दर्ज की है। मुझे विश्वास है कि इन पांच राज्यों के चुनाव में भी BJP ऐतिहासिक जीत के साथ 'हैट्रिक' लगाने जा रही है।"

PM मोदी ने कहा कि चार मई के नतीजे विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेंगे और देश के विकास की गति को नई ऊर्जा से भरेंगे। उन्होंने कहा, "आज लोकतंत्र के उत्सव का भी एक अहम दिन है। बंगाल में इस समय दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और जो खबरें आ रही है उनसे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है।" उन्होंने कहा कि पहले चरण की तरह ही लोग वोट देने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकल रहे हैं, लंबी-लंबी कतारों की तस्वीरें सोशल मीडिया में छाई हुई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें