पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। इसी बीच बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है। TMC से निष्काशित भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की आधारशिला धूमधाम से रखी। इस बड़े समारोह के बाद अब मस्जिद निर्माण के लिए दान जुटाने में फर्जी QR कोड के इस्तेमाल का आरोप सामने आया है।
