Get App

I-PAC Raid: 'क्या यही काम है आपका?' ED की रेड को लेकर ममता बनर्जी ने गृह मंत्री पर साधा निशाना

गुरुवार को ED ने I-PAC से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें I-PAC के प्रमुख प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पर भी ED की टीम पहुंची। ममता बनर्जी खुद वहां पहुंचीं और आरोप लगाया कि वे पार्टी की हार्ड डिस्क, उम्मीदवारों की सूची, चुनावी योजनाएं और रणनीति चुराने आई है

Suresh Kumarअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 7:24 PM
I-PAC Raid: 'क्या यही काम है आपका?' ED की रेड को लेकर ममता बनर्जी ने गृह मंत्री पर साधा निशाना
ED की रेड को लेकर ममता बनर्जी ने गृह मंत्री पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। गुरुवार (8 जनवरी) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से कोलकाता और बिधाननगर में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के कई जगहों पर छापेमारी के बाद राजनीति और तेज हो गई। इस छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक है और चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश है। उन्होंने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, "घटिया गृह मंत्री, घटिया गृह मंत्री। वें मेरी पार्टी द्वारा इकट्ठा की गई जानकारी चुराना चाहते है। क्या यही काम है अमित शाह का?" मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ED की टीम राजनीतिक रणनीति और पार्टी की आंतरिक जानकारी चुराने के इरादे से आई है।

गुरुवार को ED ने I-PAC से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें I-PAC के प्रमुख प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पर भी ED की टीम पहुंची। ममता बनर्जी खुद वहां पहुंचीं और आरोप लगाया कि वे पार्टी की हार्ड डिस्क, उम्मीदवारों की सूची, चुनावी योजनाएं और रणनीति चुराने आई है।

ममता ने कहा, "वे हमारे IT प्रभारी के घर से सारी हार्ड डिस्क ले जाना चाहते हैं।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमित शाह देश की सुरक्षा संभालने में नाकाम हैं और अब एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें