Get App

Jhargram Chunav Result 2026: झारग्राम में पीएम मोदी का झालमुड़ी दांव रहा हिट रहा या फेल? यहां जानें इस सीट का हाल

Jhargram Chunav Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की काउंटिंग में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है, वहीं तृणमूल कांग्रेस पीछे चल रही है। इस बीच झारग्राम सीट भी चर्चा में है, जहां शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे है और चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी का दौरा भी काफी सुर्खियों में रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2026 पर 2:01 PM
Jhargram Chunav Result 2026: झारग्राम में पीएम मोदी का झालमुड़ी दांव रहा हिट रहा या फेल? यहां जानें इस सीट का हाल
चुनाव प्रचार के दौरान पीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी ने झालमुंड़ी खाई थी

Jhargram Chunav Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के वोटों की गिनती जारी है। अबतक सामने आए रुझानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भाजपा अपनी सरकार बनाने जा रही है। रुझानों के मुताबिक बीजेपी करीब 194 सीटों पर आगे है, वहीं टीएमसी करीब 93 सीटों पर आगे है। वहीं इन चुनावों में पूरे देश की नजरें पश्चिम बंगाल की अहम सीटों पर टिकी हुई हैं। इस बार कई सीटें खास चर्चा में हैं, जहां सियासी मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। लोगों की नजरें बंगाल के झारग्राम विधानसभा सीट पर भी टिकी हुई हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी का यहां दौरा भी काफी चर्चा में रहा था। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी ने झालमुंड़ी खाई थी। वहीं शुरुआती रुझानों में झारग्राम सीट पर भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

लक्ष्मीकांत चल रहे आगे

झारग्राम सीट से आ रहे ताजा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। पार्टी के उम्मीदवार लक्ष्मीकांत साव फिलहाल आगे चल रहे हैं। शुरुआती राउंड्स के बाद भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मीकांत ने अच्छी बढ़त बना ली है और उनके वोटों की संख्या तेजी से बढ़ी है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी मोंगल सोरेन उनसे पीछे चल रहे हैं। जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ रही है, भाजपा की बढ़त और ज्यादा बढ़ती नजर आ रही है, जिससे इस सीट पर मुकाबला एकतरफा होता दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें