Get App

Mamata Banerjee: 'उन्होंने मुझे लात मारी, CCTV बंद कर दिया...'; बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

West Bengal election results: ममता बनर्जी सोमवार दोपहर में लॉर्ड सिन्हा रोड स्थित सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के मतगणना केंद्र पर पहुंचीं। बनर्जी उस समय वहां पहुंचीं, जब तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उसके एक मतगणना एजेंट को वहां से जबरन बाहर निकाल दिया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 05, 2026 पर 8:10 AM
Mamata Banerjee: 'उन्होंने मुझे लात मारी, CCTV बंद कर दिया...'; बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
West Bengal election results: ममता बनर्जी ने कहा कि BJP ने 100 से अधिक सीटें लूटी हैं

West Bengal election results: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार (4 मई) को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भारी जीत को अनैतिक करार दिया। ममता ने आरोप लगाया कि 100 से अधिक सीटों पर जनादेश लूटा गया है। अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र से बाहर निकलते हुए उन्होंने कहा, "हम वापसी करेंगे।" इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों पर पक्षपाती होने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि उन्होंने मुझे धक्का दिया और मारा। उन्होंने हर जगह गुंडे लगाए हैं।

ममता बनर्जी दोपहर में लॉर्ड सिन्हा रोड स्थित सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के मतगणना केंद्र पर पहुंचीं। बनर्जी उस समय वहां पहुंचीं, जब तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उसके एक मतगणना एजेंट को वहां से जबरन बाहर निकाल दिया गया है।

ममता बनर्जी ने कहा, "तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं। उन्होंने मुझे लात मारी... CCTV बंद कर दिया, हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया। मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वे घुसने देंगे। लेकिन फिर कोई उपलब्ध नहीं था। मैंने हर जगह शिकायत की।"

जब ममता बनर्जी केंद्र से बाहर निकलीं, तो BJP समर्थक 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगे। बनर्जी ने पत्रकारों से कहा कि BJP की जीत अनैतिक है। टीएमसी प्रमुख ने आरोप लगाया, "उन्होंने 100 से अधिक सीटें लूटी हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें