देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी 4 मई को सामने आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के वोटों की गिनती जारी है। वहीं अब तक सामने आए नतीजों में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाते हुए नजर आ रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 294 सीटों में से 190 से ज्यादा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाती दिख रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस 80 से ज्यादा सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है।
