Get App

पीएम मोदी, CM योगी से लेकर हेमा मालिनी तक...बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिनों का समय है, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। इस बीच बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Apr 05, 2026 पर 10:02 PM
पीएम मोदी, CM योगी से लेकर हेमा मालिनी तक...बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिनों का समय है, ऐसे में सूबे की सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक पार्टी लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनाव प्रचार को धार देने के लिए अपने दिग्गज नेताओं और प्रमुख चेहरों की एक लिस्ट जारी की है। 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि के नाम शामिल हैं।

भाजपा की इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, सांसदों और फिल्म जगत की हस्तियों तक के नाम शामिल हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान है।

लिस्ट में इन स्टार प्रचारकों का नाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें