Get App

Bengal Election 2026: कोलकाता, 24 परगना और हावड़ा...इन 91 सीटों से होगा बंगाल की सत्ता का फैसला

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए पूरे राज्य में प्रचार तेज हो गया है। 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक रैलियों, रोड शो और जनसभाओं के ज़रिए वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 2:51 PM
Bengal Election 2026: कोलकाता, 24 परगना और हावड़ा...इन 91 सीटों से होगा बंगाल की सत्ता का फैसला
West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल को होगा

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल के चुनावी परिदृश्य में उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों या जंगलमहल के वनक्षेत्र की सरकार बनाने में भूमिका बहुत कम होती है। यहां आमतौर पर सत्ता का फैसला दक्षिणी बंगाल के घनी आबादी वाले मैदानी इलाकों से होता है। उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले इस चुनावी जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। यह दोनों जिले कोलकाता और हावड़ा के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) का सबसे मजबूत गढ़ है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए यह सत्ता हासिल करने का महत्वपूर्ण रास्ता है।

BJP सत्तारूढ़ पार्टी के दक्षिणी गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है, जिसके साथ दो सबसे बड़े जिले 33 सीट वाला उत्तर 24 परगना और 31 सीट वाला दक्षिण 24 परगना एक बार फिर बंगाल के चुनाव जीतने की कुंजी साबित होंगे।

कोलकाता की 11 सीट और हावड़ा की 16 सीट के साथ, ये चार जिले बंगाल विधानसभा की 294 सीट में से 91 सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये सदन का लगभग एक तिहाई हिस्सा होने के कारण 2026 के चुनावों में सबसे निर्णायक क्षेत्र बन जाते हैं।

24 परगना की बड़ी बातें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें