पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर गहमागहमी जारी है। राज्य में SIR सुनवाई प्रक्रिया के तहत लोगों को दस्तावेजों के साथ बुलाया जा रहा है। इस बीच मंगलवार (13 जनवरी) को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची से नाम हटाने से जुड़े फॉर्म-7 से भरी एक गाड़ी को पकड़ा है। यह गाड़ी तलदांगरा इलाके से खतरा की ओर जा रही थी। TMC कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इसमें सैकड़ों पहले से भरे हुए आपत्ति प्रपत्र थे, जिनका इस्तेमाल वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए किया जाना था।
