मुर्शिदाबाद जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) फंदे से लटका हुआ मिला। बीएलओ के परिवार का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर काम के अत्यधिक दबाव के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। चार नवंबर को एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अब तक आठ बीएलओ की मौत हो चुकी है।
