Get App

पश्चिम बंगाल में 36 घंटे के भीतर 1543 लोग अरेस्ट! दूसरे फेज की वोटिंग से पहले तांडव की तैयारी में कौन

West Bengal Election: दूसरे चरण कते मतदान से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सुरक्षा बल कम से कम सात दिन तक तैनात रहेंगे, चाहे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही क्यों न बन जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना डर के मतदान करें

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 2:47 PM
पश्चिम बंगाल में 36 घंटे के भीतर 1543 लोग अरेस्ट! दूसरे फेज की वोटिंग से पहले तांडव की तैयारी में कौन
दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बीते 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच हिंसा को लेकर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बता दें कि, बंगाल में दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में 8 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बीते 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, पहले चरण के वोटिंग के दौरान मुर्शिदाबाद समेत बंगाल के कई जिलों से हिंसा की खबरें सामने आई थी।

24 घंटे में 1095 की गिरफ्तारी

चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर से सोमवार 27 अप्रैल सुबह तक, पश्चिम बंगाल में सख्त कार्रवाई के तहत कुल 1095 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अलग-अलग जिलों में गिरफ्तारियों की संख्या इस तरह है— नदिया में 32, पूर्व बर्दवान में 479, हुगली में 49, हावड़ा में 32, उत्तर 24 परगना में 319, दक्षिण 24 परगना में 246 और कोलकाता उत्तर में 109 लोग पकड़े गए हैं। पूर्व बर्दवान में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद नारू भगत को भी गिरफ्तार किया गया है। इस तरह पिछले 36 घंटों में कुल 1543 उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें