Get App

West Bengal Election: चुनाव आयोग ने वोटिंग से 48 घंटे पहले नंदीग्राम पुलिस ऑब्जर्वर को हटाया

खबर के मुताबिक, नंदीग्राम के पुलिस ऑब्जर्वर हितेश चौधरी को हटाकर उनकी जगह अखिलेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। यह फैसला उस वक्त लिया गया जब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम थाने के अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2026 पर 3:49 PM
West Bengal Election: चुनाव आयोग ने वोटिंग से 48 घंटे पहले नंदीग्राम पुलिस ऑब्जर्वर को हटाया
West Bengal Election: चुनाव आयोग ने वोटिंग से 48 घंटे पहले नंदीग्राम पुलिस ऑब्जर्वर को हटाया

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले लगातार प्रशासनिक बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में चुनाव आयोग ने मंगलवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट के पुलिस ऑब्जर्वर को बदल दिया।

खबर के मुताबिक, नंदीग्राम के पुलिस ऑब्जर्वर हितेश चौधरी को हटाकर उनकी जगह अखिलेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। यह फैसला उस वक्त लिया गया जब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम थाने के अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाया था।

टीएमसी का कहना था कि उनके कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ दी गई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पार्टी ने इस मामले में तुरंत दखल देने की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ही चुनाव आयोग ने यह बड़ा कदम उठाया।

बताया जा रहा है कि पूरे राज्य में चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 84 पुलिस ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं, जिनके जिम्मे एक से ज्यादा सीटों की निगरानी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें