Get App

Kumarganj Violence: बंगाल के कुमारगंज में BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर जानलेवा हमला! TMC कार्यकर्ताओं ने की मारपीट, भागकर बचाई जान

Kumarganj Violence: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार (23 अप्रैल) को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान कुमारगंज विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु सरकार के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों ने मारपीट की। इसका एक डरावना वीडियो भी सामने आया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 2:31 PM
Kumarganj Violence: बंगाल के कुमारगंज में BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर जानलेवा हमला! TMC कार्यकर्ताओं ने की मारपीट, भागकर बचाई जान
Kumarganj Violence: कुमारगंज से BJP के उम्मीदवार शुभेंदु सरकार के साथ तृणमूल समर्थकों ने मारपीट की

Kumarganj Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण के लिए जारी मतदान के बीच गुरुवार (23 अप्रैल) को कुमारगंज में BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर कथित तौर पर तृणमूल समर्थकों ने जानलेवा हमला कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया कि शुभेंदु सरकार के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों ने मारपीट की। BJP के नेता ने बताया कि मतदान केंद्र के पास टीएमसी समर्थकों द्वारा कथित तौर पर हंगामा किए जाने की जानकारी मिलने के बाद जब सरकार मौके पर जा रहे थे तब ही उन्हें पीटा गया।

उन्होंने कहा कि पार्टी उम्मीदवार पर उस समय हमला किया गया, जब वह मतदान केंद्र की ओर जा रहे थे। संबंधित मतदान केंद्र एक स्कूल परिसर में बनाया गया है। इसी दौरान सीएम ममता बनर्जी के समर्थकों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब वे एक बूथ पर पहुंचे और उन्होंने वोटिंग प्रक्रिया में हो रही रुकावट पर आपत्ति जताई।

इसके तुरंत बाद, TMC कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। बीजेपी नेता को पोलिंग बूथ से बाहर तक दौड़ाया और सरेआम उनकी पिटाई की। TMC कार्यकर्ताओं ने सरकार के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों को काबू कर लिया और उनके साथ बदसलूकी की। सरकार और सुरक्षाकर्मी एक खेत से होकर भागे, जबकि कथित तौर पर TMC कार्यकर्ता उनका पीछा कर रहे थे।

सरकार ने दावा किया कि उन्हें चोटें आई हैं। TMC कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की है। शुभेंदु सरकार ने कहा, "कुमारगंज विधानसभा इलाके में 8-10 जगहों पर हमारे पोलिंग एजेंट को बाहर किया गया। लेकिन मैंने आकर इन्हें अंदर घुसाया। लेकिन जब मैं बूथ नंबर 24 में गया तो इन्होंने हमारी पूरी टीम पर हमला किया। भय का माहौल तैयार करने की कोशिश की।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें