Get App

Bengal Election Voting 2026: पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच ऐसा क्या हो गया कि BJP के सुवेंदु अधिकारी करने लगे री-पोल की डिमांड?

West Bengal Election Voting 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जानबूझकर मतदाताओं को उनके पक्ष में वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया है, जिससे इस क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। भगवा पार्टी ने आरोप लगाया है कि फाल्टा (डायमंड हार्बर) में बीजेपी का बटन टेप से ब्लॉक कर दिया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 1:23 PM
Bengal Election Voting 2026: पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच ऐसा क्या हो गया कि BJP के सुवेंदु अधिकारी करने लगे री-पोल की डिमांड?
West Bengal Election Voting 2026: फाल्टा (डायमंड हार्बर) में बीजेपी का बटन टेप से कथित तौर पर ब्लॉक कर दिया गया है

West Bengal Election Voting 2026: पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा सीट फाल्टा मतदान के बीच एक बड़े विवाद का केंद्र बनकर उभरी है। फाल्टा से EVM में खराबी और छेड़छाड़ के दावे सामने आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जानबूझकर मतदाताओं को उनके पक्ष में वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया है, जिससे इस क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। भगवा पार्टी ने आरोप लगाया है कि फाल्टा (डायमंड हार्बर) में बीजेपी का बटन टेप से ब्लॉक कर दिया गया है।

बीजेपी का आरोप है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भी ऐसा ही हुआ था। BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा सभी पोलिंग बूथों का जायजा लेने के लिए इलाके का दौरा कर रहे हैं। फाल्टा घटना पर नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हम भी मॉनिटर कर रहे हैं और जो जरूरी होगा करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भी इस पर संज्ञान लिया है।

बंगाल में नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, "अगर यह इसी तरह काम करता है, तो जो जरूरी होगा वह किया जाएगा। मैं उम्मीदवार से इस बारे में बात करूंगा। भूपेंद्र यादव ने मुझे सुबह 9 बजे फोन किया। मैंने उन्हें स्थिति बताई। कुछ मिनट पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे फोन किया। मैंने उन्हें फाल्टा घटना के बारे में बताया। यह TMC की टेक्निक है। हम एक्शन ले रहे हैं। अभी कुछ नहीं हुआ है। 35 परसेंट वोटिंग हो चुकी है। अभी बहुत कुछ देखना बाकी है।"

इस मामले पर पश्चिम बंगाल चुनाव आयुक्त ने कहा, "अगर किसी बटन पर टेप लगाए जाने की रिपोर्ट आती है, तो उसकी पुष्टि की जानी चाहिए और उसे नोट किया जाना चाहिए। अगर यह सच पाया जाता है, तो उन बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें