Get App

पश्चिम बंगाल में 4 मई को कितनी सीटों पर होगी वोटों की गिनती? चुनाव आयोग ने लिया ये फैसला

West Bengal elections result: यह फैसला चुनाव पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद लिया गया, जिसमें 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कई गड़बड़ियों की बात सामने आई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ जगहों पर मतदाताओं को डराया-धमकाया गया, मतदान केंद्रों के अंदर बाहरी लोगों की मौजूदगी देखी गई और वोटिंग प्रक्रिया में छेड़छाड़ की आशंका भी जताई गई

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2026 पर 3:02 PM
पश्चिम बंगाल में 4 मई को कितनी सीटों पर होगी वोटों की गिनती? चुनाव आयोग ने लिया ये फैसला
पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव : 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों का बड़ा दिन होगा।

4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों का बड़ा दिन होगा। राज्य की 294 में से 293 सीटों पर वोटों की गिनती की जाएगी, जहां दो चरणों में मतदान हुआ था। इस चुनाव के बाद यह साफ हो जाएगा कि राज्य में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी या भारतीय जनता पार्टी पहली बार सत्ता में आएगी। हालांकि, दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर 4 मई को मतगणना नहीं होगी। चुनाव आयोग ने चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों के चलते यहां के सभी 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है। अब इस सीट के वोटों की गिनती 24 मई को की जाएगी।

आई थी ये बड़ी रिपोर्ट

यह फैसला चुनाव पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद लिया गया, जिसमें 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कई गड़बड़ियों की बात सामने आई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ जगहों पर मतदाताओं को डराया-धमकाया गया, मतदान केंद्रों के अंदर बाहरी लोगों की मौजूदगी देखी गई और वोटिंग प्रक्रिया में छेड़छाड़ की आशंका भी जताई गई। फलता विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान और भारतीय जनता पार्टी के देबांग्शु पांडा के बीच माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी यानी CPI(M) के शंभू नाथ कुर्मी भी चुनाव मैदान में हैं।

EVM से छेड़छाड़ का था आरोप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें