West Bengal News: पश्चिम बंगाल से इस वक्त की एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मध्य हावड़ा के शिवपुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चर्चित एवं विवादास्पद नेता शमीम अहमद के घर पुलिस की छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रेड के दौरान टीएमसी नेता के घर के अंदर एक बड़ा सा आलीशान अंडरग्राउंड तहखाना मिला है। यह तहखाना काफी लग्जरी तरीके से बनाया गया है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी थी। इसमें कई अंडरग्राउंड कमरे, महंगे फर्नीचर, बेड, टीवी समेत कई ब्रांडेड आइटम मिली हैं। इतना ही नहीं तहखाने की निगरानी के लिए CCTV कैमरे तक लगे हुए थे।
