Get App

Yusuf Pathan: TMC सांसद यूसुफ पठान के ससुर और साले गिरफ्तार, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर के रिश्तेदारों पर मुंबई में मारपीट का आरोप

Yusuf Pathan News: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी सरगर्मी के बीच सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर यूसुफ पठान के तीन रिश्तेदारों को मुंबई में कथित तौर पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इनमें यूसुफ पठान के ससुर और साले भी शामिल हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 1:45 PM
Yusuf Pathan: TMC सांसद यूसुफ पठान के ससुर और साले गिरफ्तार, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर के रिश्तेदारों पर मुंबई में मारपीट का आरोप
Yusuf Pathan News: मुंबई में लाठी से हमला करने के आरोप में TMC सांसद यूसुफ पठान के ससुर समेत 3 लोग गिरफ्तार हुए हैं (फाइल फोटो)

Yusuf Pathan News: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी सरगर्मी के बीच एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर यूसुफ पठान के तीन रिश्तेदारों को मुंबई के भायखला इलाके में कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें यूसुफ पठान के ससुर और साले भी शामिल हैं। आरोप है कि TMC सांसद के साले शोएब पठान और उनके ससुर खालिद पठान एवं उनके अन्य रिश्तेदारों ने पीड़ित यूसुफ खान को एक मामूली बात को लेकर बांस के डंडों से हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

पूरी मारपीट की घटना इलाके में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार 18 अप्रैल 2026 को हुई। एक स्थानीय निवासी पीड़ित यूसुफ खान (30) अपनी कार से घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनकी कार एक पानी के गड्ढे से गुजरी जिससे पानी उछलकर यूसुफ पठान के साले शोएब खान (35) पर जा गिरा।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, यूसुफ खान ने बताया कि उन्होंने माफी मांगने के लिए गाड़ी रोकी। लेकिन बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गई। आरोप है कि शोएब ने उनके साथ गाली-गलौज की। फिर बांस की लाठी से उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और उन पर हमला कर दिया। घर पहुंचने के बाद यूसुफ खान के परिवार वालों ने उन्हें पुलिस के पास जाने की सलाह दी। हालांकि, रास्ते में उनका सामना यूसुफ के ससुर खालिद खान से हो गया।

पूरे परिवार ने किया हमला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें