पुरानी क्लासमेट ने अमेरिका में स्कूल के दिनों की याद की ताजा, शेयर की देसी गर्ल Priyanka Chopra की ऐसी तस्वीर देखकर नहीं होगा यकीन

हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जो आज से कई साल पहले की है, जब परे अमेरिका में फ्रेशमैन ईयर हाईस्कूल में पढ़ती थीं। इस समय प्रियंका की उम्र 14 साल थी। ये तस्वीर प्रियंका की पुरानी क्लामेट ने सोशल नेटवर्किंग साइट रेडिट पर शेयर की है।

अपडेटेड Nov 19, 2025 पर 7:20 PM
Story continues below Advertisement
ये तस्वीर देखकर किसी को यकीन नहीं होगा कि ये देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हैं।

उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर बरेली में जन्मीं Priyanka Chopra दिल से आज भी देसी गर्ल हैं। हाल ही में उनकी एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जो उनके अमेरिका के इंडियाना में स्कूली दिनों की याद ताजा करती है। ये तस्वीर देखकर किसी को यकीन नहीं होगा कि ये देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हैं। भारत में मॉडलिंग करियर की शुरुआत करने से पहले प्रियंका ने इंडियाना में कुछ साल स्कूली शिक्षा प्राप्त की। उनके लगभग 20 साल पुराने क्लासमेट ने हाल ही में 14 वर्षीय प्रियंका की हाई स्कूल के पहले वर्ष की एक तस्वीर साझा की।

उन्होंने अपने बचपन के कुछ साल अमेरिका में बिताए और फिर अपने माता-पिता के साथ भारत लौट आईं। यहां आने के बाद उन्होंने अपने मॉडलिंग कॅरियर की शुरुआत की। आज वो अमेरिका में सेटेल हैं और एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा की अनदेखी स्कूल की तस्वीर

प्रियंका की एक पुरानी क्लासमेट ने सोशल नेटवर्किंग साइट रेडिट पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें, प्रियंका एक डेस्क पर हाथ में पेन और एक किताब लिए बैठी हैं। सफेद ओवरशर्ट और काले रंग के टैंक टॉप पहने, वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। कैप्शन में लिखा है: ‘क्या आप सभी को याद है कि प्रियंका चोपड़ा ने हमारे साथ अपना फ्रेशमैन ईयर शुरू किया था?’ हाई स्कूल में फ्रेशमैन ईयर भारतीय स्कूल में नौवीं कक्षा के बराबर होता है। तस्वीर खींचे जाने के समय प्रियंका की उम्र लगभग 14 या 15 वर्ष रही होगी।

Found a rare picture of Priyanka from her school days in the US. byu/Rainyday2158 inBollyBlindsNGossip


यह तस्वीर रेडिट पर उनके पूर्व क्लासमेट के कमेंट के साथ पोस्ट की गई थी। उनके हाई स्कूल के बॉयफ्रेंड ने लिखा है, ‘हम तब तक डेट करते रहे जब तक वह बोस्टन नहीं चली गईं। वह प्रेसिडेंशियल एस्टेट्स में रहती थीं। वो भी क्या दिन थे। तस्वीर में असल में मेरा नेकलेस है।’ एक और कमेंट में लिखा था, ‘मुझे वह याद है। यार, मैं बूढ़ा महसूस कर रहा हूं!’ पीसी की एक और पुरानी क्लासमेट ने कहा, ‘हाँ, मुझे लगता है कि वह अभी भी पेसर्स की प्रशंसक हैं।"

वाराणसी में प्रियंका

प्रियंका अब एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी के साथ आठ साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने के लिए तैयार हैं। पिछले हफ़्ते हैदराबाद में एक भव्य कार्यक्रम में फिल्म का शीर्षक और पहला लुक जारी किया गया। 2027 की संक्रांति पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं।

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय ने छुए PM मोदी के पैर, एक्ट्रेस की स्पीच ने जीता सबका दिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।