Jennifer Lopez: भारत आ सकती हैं अमेरिकी पॉप स्टार जेनिफर लोपेज, इस शहर में होगा शो!

Jennifer Lopez: अमेरिकी पॉप स्टार जेनिफर लोपेज को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर जल्द ही एक कॉन्सर्ट के लिए भारत आ सकती है। हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है

अपडेटेड Nov 19, 2025 पर 10:01 PM
Story continues below Advertisement
जेनिफर लोपेज के फैंस भी इस संभावित विजिट को लेकर बेहद एक्साईटेड हैं

Jennifer Lopez: अमेरिकी पॉप स्टार जेनिफर लोपेज के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद है। जेनिफर के हर कॉन्सर्ट में लाखों की भीड़ आती है। वहीं भारत में भी इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीं पॉप स्टार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोट्स के मुताबिक, पॉप स्टार जेनिफर लोपेज जल्द ही भारत आ सकती हैं। सिंगर एक शादी में परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी। हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जेनिफर लोपेज के भारत आने की खबर से फैंस काफी एक्साईटेड है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉप स्टार जेनिफर लोपेज उदयपुर में एक अमेरिकी अरबपति के बेटे की शाही शादी में परफॉर्म करेंगी ये कार्यक्रम काफी भव्य होने वाला है और फैंस उनकी झलक देखने के लिए बेहद एक्साईटेड हैं।

भारत आ सकती है जेनिफर


रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी समारोह में जेनिफर लोपेज के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी इस शाही शादी में शामिल हो सकते हैं। उनकी मौजूदगी के कारण आयोजन स्थल पर सुरक्षा बेहद सख्त रखी जाएगी। हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जेनिफर लोपेज के फैंस भी इस संभावित विजिट को लेकर बेहद एक्साईटेड हैं।

 

भारत में कॉन्सर्ट पर जेनिफर ने कहा था

कुछ समय पहले जेनिफर लोपेज ने न्यूज18 से बात करते हुए कहा था कि, "वह भारत में अपने फैंस के लिए एक पब्लिक शो करना चाहती हैं। उन्होंने बताया था कि वह पहले भी भारत में परफॉर्म कर चुकी हैं, लेकिन वे सभी प्राइवेट इवेंट थे। उन्होंने यह भी कहा था कि वह इस गर्मी में एक छोटे टूर पर जा रही हैं, लेकिन आगे क्या होगा, यह तय नहीं है।"

कौन है जेनिफर लोपेज

जेनिफर लोपेज एक फेमस अमेरिकी पॉप सिंगर और एक्ट्रेस हैं, जिनकी दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 56 साल की उम्र में भी वह अपनी फिटनेस और ग्लैमरस लुक्स से सभी को प्रभावित करती हैं। उनके स्टाइल और एनर्जी को फैंस काफी पसंद करते हैं। जेनिफर कई सुपरहिट गानें गा चुकी है, जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं, जहा वह अपने काम और पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं।

कुणाल खेमू जल्द लेकर आ रहे हैं फैमिली कॉमेडी वेब सीरीज, 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा धमाका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।