Dining with the Kapoor's के शो से गायब हैं कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट, अरमान जैन ने दिया जवाब

Dining with the Kapoor's बॉलीवुड का पहला परिवार कपूर खानदान अपनी पूरी शान-ओ-शौकत के साथ जल्द ही ओटीटी प्लैटफॉर्म पर एक शो के जरिए आने वाला है। इसमें कपूर बेटियां, दामाद और बहुएं सभी होंगे। लेकिन इस परिवार की सबसे नई बहू आलिया भट्ट इस शो का हिस्सा नहीं होंगी।

अपडेटेड Nov 19, 2025 पर 8:32 PM
Story continues below Advertisement
इस शो से एक बेहद पॉपुलर और अहम सेलिब्रिटी आलिया भट्ट गायब होंगी।

Dining with the Kapoor's नेटफ्लिक्स पर आने वाला एक शो है, जिसमें कपूर खानदान अपनी पूरी शान-ओ-शौकत के साथ दर्शकों से रूबरू होगा। इस शो में कपूर खानदान के बेटे, उनकी पत्नियां, बेटियां, दामाद उनके बच्चे और बहुएं सभी दिखाई देंगे। लेकिन इस शो से एक बेहद पॉपुलर और अहम सेलिब्रिटी गायब होगी। ये और कोई नहीं कपूर खानदान सबसे नई बहू आलिया भट्ट हैं, जो इस शो का हिस्सा नहीं होंगी। इस बात के बाहर आने के साथ ही लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। किसी को लग रहा है कि आलिया के गायब होने की कोई खास वजह है। तो कुछ लोग सोच रहे हैं कि आलिया किसी सरप्राइज की वजह से शो के प्रोमोज में नजर नहीं आ रही है।

बता दें ये इस शो को कपूर खानदान के सदस्य आरमान जैन ने प्रोड्यूस किया है। इसके ट्रेलर में रणबीर कपूर से लेकर करीना कपूर खान, घर के दामाद सैफ अली खान से लेकर रणधीर कपूर, नीतू कपूर, रीमा जैन, रिद्धिमा कपूर साहनी, आदर जैन और नव्या नवेली नंदा तक हंसी-मजाक से भरे माहौल में साथ हैं। 'डाइनिंग विद द कपूर्स' बॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित फैमिली कपूर खानदान की लाइफस्टाइल, खाने-पीने के शौक, पारिवारिक परंपराओं और कुछ पुरानी यादों से सजी महफिल है, जिसे डॉक्यूमेंट्री के तौर पर तैयार किया गया है। इसके प्रीमियर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस डॉक्युमेंट्री का मकसद परिवार की विरासत से लोगों को वाकिफ कराने के साथ राज कपूर की 100वीं जयंति का जश्न मनाना है।

लोगों को एक तरफ इस डॉक्युमेंट्री का इंतजार है, वहीं ये सवाल भी बार-बार उठ रहा है कि आखिर आलिया इस प्रोजेक्ट का हिस्सा क्यों नहीं हैं। राज कपूर के नाती और डॉक्युमेंट्री के प्रोड्यूसर अरमान जैन ने इस सवाल का पुख्ता जवाब दिया है। उन्होंने एक मीडिया पोर्टल से बातचीत में कहा कि आलिया के पास शूटिंग के पहले से ही कुछ कमिटमेंट्स थे। इसकी वजह से वो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाईं। उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि मेरी बात शायद फिल्मी लगे लेकिन जैसा राज कपूर कहते थे- काम ही पूजा है।'

आलिया ने किया शो का प्रमोशन

'डाइनिंग विद द कपूर्स' 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी के साथ, शूटिंग से गायब रहीं आलिया ने शो का खुलकर समर्थन किया है और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इसे प्रमोट किया है।


खून से सने चाकू के साथ माधुरी दीक्षित ने पोस्ट किया ‘मार डाला’, फैंस को सताने लगी धक-धक गर्ल की चिंता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।