Get App

120 bahadur: बॉर्डर 2 से पहले OTT पर आएगी ये फिल्म, हर सीन में होगा रोमांच और देशभक्ति का अनुभव

120 bahadur: फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म ‘120 बहादुर’ अपनी घोषणा के साथ ही सुर्खियों में आ गई थी। मेजर शैतान सिंह भाटी के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सच्ची घटनाओं से प्रेरित ये कहानी साहस, बलिदान और देशभक्ति की भावना को मजबूती से दर्शाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 8:15 AM
120 bahadur: बॉर्डर 2 से पहले OTT पर आएगी ये फिल्म, हर सीन में होगा रोमांच और देशभक्ति का अनुभव
120 Bahadur: फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका में नजर आते हैं।

फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म ‘120 बहादुर’ शुरू से ही दर्शकों की उत्सुकता का केंद्र बनी रही। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई थी, तभी से इसे लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिली। भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी मेजर शैतान सिंह भाटी के साहसिक जीवन से प्रेरित यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये कहानी सिर्फ एक युद्ध की नहीं, बल्कि उन सैनिकों के अदम्य हौसले की है जो देश के लिए हर हाल में खड़े रहते हैं। फिल्म में युद्ध के कठिन हालात, सैनिकों की मानसिक मजबूती और देशभक्ति की भावना को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।

बिना ज्यादा तामझाम के भी फिल्म अपने मजबूत कंटेंट के दम पर दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने की कोशिश करती है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित ये वॉर ड्रामा भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देने वाला एक गंभीर और प्रभावी सिनेमाई प्रयास माना जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

थिएटर रिलीज के दौरान फिल्म को ज्यादा प्रमोशन नहीं मिला, जिसका असर सीधे इसके कलेक्शन पर पड़ा। दमदार कंटेंट और मजबूत थीम के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। शुरुआती 10 दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 15.35 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसे फ्लॉप की श्रेणी में रखा गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें