सिनेमा प्रेमियों के लिए 2026 का पहला बड़ा सरप्राइज आ गया है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की जोड़ी वाली फिल्म 'वध 2' का पहला पोस्टर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। लव फिल्म्स ने ये पोस्टर जारी किया, जिसमें दोनों दिग्गज कलाकार शांत लेकिन रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, "जानिए इस वध का सच। #वध2 को रिलीज होने में बस एक महीना बाकी। 6 फरवरी को सिनेमाघरों में।"
