बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan, अपनी फिल्मों में जो भी किरदार निभाते हैं, उसमें जान डाल देते हैं। उनके निभाए हुए किरदार को लोग सालों-साल याद रखते हैं। इसके लिए वो काफी मेहनत भी करते हैं। जैसे कि उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ की अपनी फिल्म ‘पीके’ में किया था। इस फिल्म में वो एलियन बने थे, जो दूसरे ग्रह से आया था। असल जिंदगी में उन्हें शायद ही किसी ने पान खाते हुए देखा हो, लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने इतने पान खाए थे कि मुंह में छाले हो गए थ। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म को राजकुमार हिरानी के डायरेक्ट किया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी।
