Get App

8th Pay Commission: बेसिक पे में डीए के विलय पर एंप्लॉयीज की टिकी निगाहें, क्या 8वां वेतन आयोग इसकी सिफारिश करेगा?

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज का डीए अभी बेसिक पे का 60 फीसदी है। यह इस साल 1 जनवरी को इस लेवल पर पहुंच गया था। दरअसल, डीए का मकसद इनफ्लेशन के असर को देखते हुए एंप्लॉयीज की सैलरी को बढ़ाना है। इसकी वजह यह है कि इनफ्लेशन की वजह से एंप्लॉयीज की कॉस्ट ऑफ लिविंग बढ़ जाती है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 24, 2026 पर 5:03 PM
8th Pay Commission: बेसिक पे में डीए के विलय पर एंप्लॉयीज की टिकी निगाहें, क्या 8वां वेतन आयोग इसकी सिफारिश करेगा?
कई एंप्लॉयीज यूनियंस, एसोसिएशंस और पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशंस ने आठवें वेतन आयोग को डीए की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव करने की सलाह दी है।

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग का मुंबई का दौरा खत्म हो गया है। दो दिन के दौर में आयोग के सदस्यों ने एंप्लॉयीज के प्रतिनिधियों और यूनियंस के सदस्यों की राय जानने की कोशिश की। इस बीच, कई एंप्लॉयीज यूनियंस ने डियरनेस अलाउन्स, डियरनेस रिलीफ और बेसिक पे को लेकर बड़े बदलाव करने की मांग की है। सवाल है कि क्या आयोग यह मांग पूरी करेगा?

डीए अभी बेसिक पे का 60 फीसदी 

केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज का डीए अभी बेसिक पे का 60 फीसदी है। यह इस साल 1 जनवरी को इस लेवल पर पहुंच गया था। दरअसल, डीए का मकसद इनफ्लेशन के असर को देखते हुए एंप्लॉयीज की सैलरी को बढ़ाना है। इसकी वजह यह है कि इनफ्लेशन की वजह से एंप्लॉयीज की कॉस्ट ऑफ लिविंग बढ़ जाती है। सरकार एक साल में डीए में दो बार बदलाव करती है। पहला बदलाव 1 जनवरी को होता है और दूसरा 1 जुलाई को होता है।

डीए कैलकुलेशन का फॉर्मूला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें