Lahore 1947: आमिर खान प्रोडक्शंस ने 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट का किया ऐलान, लीड रोल में दिखेंगे सनी देओल

Lahore 1947: आमिर खान प्रोडक्शंस के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म लाहौर 1947 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। जानिए सनी देओल स्टारर फिल्म कब दस्तक देने वाली है।

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 5:45 PM
Story continues below Advertisement
आमिर खान प्रोडक्शंस ने 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट का किया ऐलान

Lahore 1947: अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'लाहोर 1947' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी हैं। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस प्रोजेक्ट में आमिर खान द्वारा पहले कट की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ रचनात्मक बदलावों का सुझाव देने के बाद कुछ सीन को दोबारा शूट किया गया था। अब फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी अपकमिंग पीरियड ड्रामा लाहौर 1947 की थिएट्रिकल रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म इंडिपेंडेंस डे वीक के दौरान 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह फिल्म पहली बार सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और निर्माता आमिर खान को एक साथ ला रही है।

ऐसे में इस बारे में बात करते हुए आमिर खान ने कहा है , “यह धरमजी की सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी और मुझे बेहद खुशी होती अगर वह यह फिल्म देख पाते। लाहौर 1947 में सनी देओल, शबाना आज़मी, प्रीति ज़िंटा और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। हालिया ब्लॉकबस्टर सफलताओं के बाद यह सनी देओल की अगली फिल्म है।


इस फिल्म में अली फजल भी नजर आने वाले हैं। उन्होंने शूट पूरा करने के बाद अपने इमोशन फैंस के साथ शेयर करते हुए कहा था कि लाहोर 1947 की शूटिंग पूरी करना एक बेहद इमोशनल सफर रहा है। यह फिल्म मेरी अब तक की सभी फिल्मों से बिल्कुल अलग है। यह हमारे इतिहास सेजुड़ी हुई है। राजकुमार संतोषी सर के निर्देशन में काम करना अपने आप में एक प्राइड मोमेंट है। वहीं सनी सर, प्रीति मैम और शबाना जी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। सेट पर हर दिन एक सबक जैसा लगा – न केवल सिनेमा का, बल्कि आर्ट के लिए भी।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।