Abhirami Venkatachalam: 'मैं यहां कपड़े उतारने नहीं आई हूं...', जानें क्यों भड़क उठीं अजित कुमार की एक्ट्रेस अभ‍िरामी वेंकटचलम

Abhirami Venkatachalam: एक्ट्रेस अभिरामी वेंकटाचलम सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही हैं। अपने सब्‍सक्राइबर्स से उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि अब वह टॉक ऑफ द टाउन बन गई हैं। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 1:24 PM
Story continues below Advertisement
मैं यहां अपनी क्रिएटविटी दिखाने आई हूं न कि कपड़े उतारने-एक्ट्रेस अभ‍िरामी

Abhirami Venkatachalam: अभिरामी वेंकटचलम ने अपने इंस्टाग्राम के कुछ सब्सक्राइबर्स की क्लास लगा दी है। NOTA और Nerkonda Paarvai जैसी फिल्मों में अपने काम और Bigg Boss Tamil से जानी जाने वाली अभिरामी ने यूजर्स को एक कड़ा मैसेज देते हुए शानदार तरीके से अपनी बात रखी है। उन्होंने हाल में ही कहा कि उनका सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म क्रिएटिव चीजों के लिए हैं, न कि अश्लीलता परोसने के लिए। उनके इस जवाब ने ऑनलाइन काफी हलचल पैदा कर दी है। लोग उनके काम के बारे में और अधिक जानने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

हाल में ही अभिरामी वेंकटचलम ने अपने इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म पर कुछ फॉलोअर्स की तरफ से आ रही परेशानियों पर अपनी बात कही। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने कुछ यूजर्स द्वारा सब्सक्रिप्शन के बदले अश्लील कंटेंट की मांग पर इसे घटिया बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई पोर्न साइट नहीं है, ये मेरा सोशल मीडिया पेज हैं। एक्ट्रेस ने यहां तक कह दिया कि अगर कोई यह उम्मीद करता है कि उसने सब्सक्रिप्शन लिया है, और इसलिए मैं यहां उसके लिए कपड़े उताकर न्यूड खड़ी रहूंगी, तो आप अभी अनसब्सक्राइब करके जा सकते हैं।


उन्होंने कहा कि उनका पेज अनोखी क्रिएटिव तस्वीरों और अच्छे काम को दिखाने के लिए बनाया गया है, जिन्हें उन्होंने कहीं और शेयर नहीं किया है। लॉयल सपोर्टर को धन्यवाद देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कोई भी न्यूड या अशलील कंटेंट की उम्मीद कर रहा है, वह बेझिझक अनसब्सक्राइब कर सकता है। उन्होंने कहा कि वे दूसरों को यह तय नहीं करने देंगी कि वे क्या पोस्ट करेंगी और लिखा कि उनका प्लेटफॉर्म एडल्ट कंटेंट के लिए नहीं है।

अभिरामी के जवाब ने सदस्यता-आधारित प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले कई कलाकारों के सामने आने वाली एक बड़ी समस्या की ओर इशारा किया। ऐसे प्लेटफॉर्म क्रिएटर्स को आर्थिक स्वतंत्रता और रचनात्मक आजादी तो देते हैं, लेकिन साथ ही उन्हें अवास्तविक और अक्सर अनुचित अपेक्षाओं के सामने भी ला खड़ा करते हैं।

उन्होंने अपने काम की क्रिएटविटी की सराहना करने वाले फॉलोअर्स को अपने कंटेंट से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया, जबकि उन लोगों को जाने को कह दिया, जो उनके पेज के उद्देश्य को नहीं समझते। अभिरामी के इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन की कीमत 399 रुपये प्रति माह है और इसके लगभग 700 सब्सक्राइबर हैं।

इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले, अभिरामी वेंकटचलम ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की था। 2017 में उन्होंने मिस तमिलनाडु का खिताब जीता था, जिसके बाद से वह लाइम लाइट में बनी हुई हैं। उन्होंने वेब सीरीज 'कंट्रल ऑल्ट डिलीट' में काम किया और सन टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले टेलीविजन शो 'स्टार वॉर्स' की मेजबानी भी कर चुकी हैं।

उन्होंने NOTA फिल्म से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। बाद में वे Kalavu में नज़र आईं। उनके करियर का पीक प्वाइंट तब आया, जब उन्होंने Nerkonda Paarvai फिल्म में काम किया। इसमें उन्होंने अजित कुमार के साथ काम किया था। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

एच. विनोथ द्वारा निर्देशित और बोनी कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी की हिट फिल्म पिंक का तमिल रीमेक थी। अभिरामी ने फामिता बानू का किरदार निभाया था। उनके अभिनय, विशेष रूप से इमोशनल सीन को आलोचकों और दर्शकों दोनों से खूब सराहना मिली।

फिल्मों के अलावा, अभिरामी ने बिग बॉस तमिल सीजन 3 में भाग लेकर लोकप्रियता हासिल की। ​​बाद में उन्होंने बिग बॉस अल्टीमेट सीजन 1 में भी हिस्सा लिया, जहां वे पांचवीं रनर-अप रहीं। इस शो को कमल हासन ने होस्ट किया था। उन्होंने वेब सीरीज 'इरु ध्रुवम' में भी काम किया है और अंतरराष्ट्रीय तमिल प्रोडक्शन सहित कई आगामी प्रोजेक्ट्स में भी शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।